ऑटो न्यूज़

2024 Hyundai Alcazar इस तारीख को होगी लॉन्च, मिलेंगे भरपूर हाइटेक फीचर्स

2024 Hyundai Alcazar Facelift Launch Date: ह्यून्दे इंडिया ने मीडिया को ब्लॉक योर डेट का मैसेज भेजा है जिसमें 9 से 14 सितंबर के बीच नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा। ये नई ह्यून्दे एल्कजार फेसलिफ्ट एसयूवी होगी जिसे बड़े बदलावों के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है।

Image

कंपनी ने जानकारी दी है कि 9 से 14 सितंबर के बीच नई कार लॉन्च की जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 ह्यून्दे एल्कजार फेसलिफ्ट
  • 9-14 सितंबर के बीच होगी लॉन्च
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही कार

2024 Hyundai Alcazar Facelift Launch Date: नई ह्यून्दे एल्कजार फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में शुरू हुए अब काफी समय हो गया है और कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 9 से 14 सितंबर के बीच नई कार लॉन्च की जाएगी, यानी इसी दौरान 2024 एल्कजार फेसलिफ्ट की बिक्री शुरू होगी। नई क्रेटा के समान एल्कजार फेसलिफ्ट को भी कई पुर्जे, फीचर्स और तकनीक दिए जाएंगे। हालिया टेस्ट मॉडल में क्रेटा जैसे कनेक्टिंग डीआरएल और टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिले हैं। अगले हिस्से में आड़ी स्लैट वाली ग्रिल और स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। सबसे बड़ी जानकारी एडीएएस का रडार सेंसर है, मतलब एयसूवी के साथ लेवल 2 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम मिलने वाला है।

बिक्री में नहीं कर पाई कमाल

ह्यून्दे की एल्कजार एसयूवी बिक्री के मामले में बहुत कमाल नहीं कर पाई है, इसीलिए कंपनी जल्द इसका फेसलिफ्ट मॉडल भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। ताजा रिपोर्ट में बताया है कि नई एल्कजार फेसलिफ्ट को सितंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।

दिखने में बहुत जोरदार एसयूवी

ह्यून्दे एल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। दिखने में ये एसयूवी पहले से बहुत जोरदार है, अब इसकी स्टाइल में कुछ और भी बदलाव किए गए हैं। इसे क्रेटा से अलग बनाने के लिए कई स्टाइल चेंज दिए जाएंगे जिससे मॉडल भी ताजा लगेगा। इसके अलावा एसयूवी का पिछला हिस्सा भी बदल गया है। यहां स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे जो क्रेटा जैसे ही होंगे, लेकिन ग्रिल और अगला बंपर इससे जुदा होगा। अलॉय व्हील्स और साइड प्रोफाइल में बदलाव का अनुमान नहीं है।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे इंडिया नई एल्कजार एसयूवी को 6 और 7-सीटर लेआउट में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के लिकल्प मिलेंगे। पहले भी एसयूवी को यही इंजन विकल्प मिले थे। यहां टर्बो पेट्रोल इंजन 160 एचपी ताकत और 253 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाएंगे। दूसरी ओर डीजल इंजन 116 एची ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article