Discount on Tata-Maruti Cars: जून महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों पर भारी छूट मिल रही है। आपके पास मारुति और टाटा की कार सस्ते में खरीदने का मौका है। ध्यान रहे कि इन कंपनियों की कारों पर ऑफर का फायदा आप सिर्फ 30 जून तक ले सकते हैं। यानी आपके पास सिर्फ 9 दिन हैं। आगे जानिए किस कंपनी की कौन-सी का कार पर कितनी छूट मिल रही है।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी इग्निस
मारुति सुजुकी इग्निस पर के एएमटी वेरिएंट पर 69,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस कार पर 50,000 रुपये की कैश छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का स्क्रैप बोनस और 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
मारुति सुजुकी के10 एमटी पर शानदार ऑफर मिल रहा है। कार के पेट्रोल एमटी वेरिएंट पर 59,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
मारुति सुजुकी एस प्रेसो
मारुति सुजुकी एस प्रेसो पेट्रोल एमटी वीएक्सआई+ वेरिएंट पर 58,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 39,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
टाटा मोटर्स
कारदेखो के अनुसार टाटा टियागो 30 जून तक कुल 53 हजार रु तक की बचत की जा सकती है। इनमें 30 हजार रु का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रु का एक्सचेंज बोनस (एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस समेत) और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
इन कारों पर भी छूट
- टाटा टिगोर : टोटल अधिकतम छूट 58 हजार रु
- टाटा पंच : अधिकतम 10 हजार रु की बचत
- टाटा अल्ट्रॉज : अधिकतम 40 हजार रु की बचत
- टाटा हैरियर और सफारी : दोनों कारों पर अधिकतम 50-50 हजार रु की बचत
- टाटा नेक्सन : अधिकतम 20 हजार रु के बेनेफिट
ध्यान रहे कि इन सभी कारों पर छूट और ऑफर्स लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कार लेने से पहले अपनी करीबी डीलरशिप पर ऑफर्स की डिटेल जरूर लें।
