ऑटो न्यूज़

2 लाख डाउन पेमेंट कर Maruti Victoris घर लाएंगे तो कितनी EMI देनी होगी? जानें

Maruti Victoris Price In India: यह एक चार मीटर से बड़ी एसयूवी है जिसका सीधा मुकाबला किसी और से नहीं, बल्कि कंपनी की ही कई गाड़ियों के साथ है। Victoris का मुकाबला Maruti Grand Vitara के साथ तो है ही, इसके अलावा Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV 700, Scorpio N जैसी कारों के साथ भी Victoris का कड़ा मुकाबला है।

Image

Maruti Suzuki Victoris/Photo-Maruti

अगर आप SUV खरीदने का सोच रहे हैं और बजट के साथ-साथ फाइनेंस विकल्पों पर भी नजर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की हो सकती है। Maruti Suzuki ने हाल ही में Maruti Victoris को बाजार में उतारा है।

इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है। Maruti Victoris का एक CNG वेरिएंट भी है जिसे आप महज 2 लाख रुपये डाउनपेमेंट करके घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि 2 लाख रुपये के डाउनपेमेंट के बाद कितनी ईएमआई बनेगी।

Maruti Victoris CNG वेरिएंट की कीमत

Maruti Suzuki Victoris को कई वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें CNG विकल्प के तौर पर LXI वेरिएंट प्रमुख है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये है। अगर आप इसे दिल्ली से खरीदते हैं, तो करीब 1.15 लाख रुपये RTO चार्ज और लगभग 55,000 रुपये इंश्योरेंस देना होगा। इसके अलावा, TCS के रूप में 11,499 रुपये अतिरिक्त होंगे। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद Maruti Victoris CNG LXI वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 13.31 लाख रुपये बनती है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट पर EMI

यदि आप गाड़ी खरीदने के लिए बैंक से फाइनेंस करवाते हैं, तो CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत पर ही लोन दिया जाएगा। 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद आपको लगभग 11.31 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। मान लीजिए बैंक आपको 9% वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए लोन देता है, तो हर महीने आपको 16,576 रुपये की EMI चुकानी होगी।

कुल ब्याज और कार की पूरी लागत

7 साल के लोन के दौरान आप Maruti Victoris CNG वेरिएंट पर लगभग 4.59 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाएंगे। इसका मतलब है कि एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड चार्ज और ब्याज जोड़कर गाड़ी की कुल लागत लगभग 17.91 लाख रुपये बनती है।

डीटेल्सराशि (रुपए में)
एक्स-शोरूम कीमत11,50,000
RTO चार्ज1,15,000
इंश्योरेंस55,000
TCS चार्ज11,499
ऑन-रोड कीमत13,31,499
डाउन पेमेंट2,00,000
बैंक लोन11,31,499
मासिक EMI (7 साल, 9% ब्याज)16,576
कुल ब्याज 7 साल में4,59,000
कुल पेमेंट (एक्स-शोरूम + ऑन-रोड + ब्याज)17,91,499
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article