लुक और फीचर्स में बहुत जोरदार
नई ईःएनवाय1 को कंपनी ने बाहर से जितना खूबसूरत बनाया है, ये ईवी केबिन के मामले में भी उतनी ही जबरदस्त है। यहां ट्रेडिशनल ग्रिल, बंद पैनल, निचले हिस्से में लगी एयर वेंट्स और सबसे नीचे लगा बंपर कार को मिला है। इससे इलेक्ट्रिक कार को पर्याप्त वेंटिलेशन मिलने की जगह बन गई है। ईःएनवाय1 को ज्यादा से ज्यादा इंटीरियर स्पेस मिल सके, इस हिसाब से बैटरी पैक को डिजाइन किया गया है। केबिन में कई जगह स्टोरेज, वायरलेस चार्जिंग, 15.1-इंच टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट दिया गया है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगी कार?
ह्यून्दे ईःएनवाय1 के साथ 68.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में इस कार को 412 किमी तक रेंज देता है। ये बैटरी पैक 201 बीएचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है जो इसे काफी पावरफुल इलेक्ट्रिक कार बनाता है। बता दें कि डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इस ईवी को सिर्फ 45 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
