Honda CB300R Bike recalled: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने करीब 2,000 यूनिट्स CB300R बाइक्स का रिकॉल किया है। इसके इंजन के राइट क्रैंककेस कवर में मैन्युफैक्चरिंग फॉल्ट पाया गया है। रिकॉल में CB300R मोटरसाइकिल के 2022 मॉडल को शामिल किया गया है । होंडा ने पहचान की है कि इंजन के राइड साइड के क्रैंककेस कवर को बनाने में गलत प्रोसेस अपनाई गई जिससे इंजन की गर्मी से सीलिंग प्लग के खिसकने की आशंका है। इससे सीलिंग प्लग निकल सकता है और इंजन का तेल बाहर निकल सकता है। सबसे खराब स्थिति में, मोटरसाइकिल के गर्म पार्ट्स पर लगे तेल से आग लग सकती है और इसके टायरों के संपर्क में आने से फिसलन हो सकती है या इससे राइडर को चोट लग सकती है।
पिछले साल जनवरी में हुई थी लॉन्च
होंडा बाइक कंपनी ने 2022 होंडा CB300R मोटरसाइकिल को भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपए में जनवरी 2022 में लॉन्च किया था। नई CB300R में मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड दो रंग विकल्प हैं। इसकी डिजाइन मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ रेट्रो स्टाइल को मिक्स करती है। सर्कुलर हेडलैंप में LED यूनिट्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। इसके किनारे स्लीक LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। 2022 होंडा CB300R में PGM-FI टेक्नोलॉजी के साथ 286cc DOHC 4-वाल्व लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। मोटरसाइकिल में असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
शानदार फीचर्स से है लैस
एक फुल डिजिटल डिस्प्ले, आकर्षक और मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, एक स्लीक LED टेललाइट, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन ब्लॉक प्रोटेक्टर अन्य डिजाइन एलिमेंट्स हैं जो मोटरसाइकिल के प्रीमियम विजुअल अपील में इजाफा करते हैं। कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले ढ़ेर सारी जानकारी दिखाता है। इसमें इंजन इनहिबिटर के साथ गियर पोजीशन और साइड स्टैंड इंडिकेटर है। होंडा CB300R ने इंजीनियरिंग के हाई स्टैंडर्ड का पालन किया है। नया CB300R असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है जो थकान को कम करता है और गोल्डन अपसाइड डाउन फोर्क्स राइडिंग सटीक और ज्यादा स्पोर्टी अपील के साथ आते हैं।
