ऑटो न्यूज़

हीरो मोटोकॉर्प का नया धमाका, सिर्फ 72,000 रुपये में डेस्टिनी 110 स्कूटर किया लॉन्च, पढ़ें फीचर्स, माइलेज और लुक्स की पूरी जानकारी

हीरो डेस्टिनी 110 की लंबी सीट के कारण लंबे सफर में भी आराम से बैठा जा सकता है। इसमें फ्रंट ग्लव बॉक्स है, जहां जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसके अलावा, लगेज बॉक्स में बूट लाइट लगी है, जिससे रात या कम रोशनी में भी सामान निकालना आसान होगा।

Image

हीरो डेस्टिनी 110 (Hero Motocrop)

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नया डेस्टिनी 110 स्कूटर लॉन्च किया है। जल्द ही डेस्टिनी 110 हीरो डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 72,000 रुपये रखी गई है। स्कूटर में 110cc का इंजन मिलेगा जो 56.2 किमी/लीटर का माइलेज देगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रोम एक्सेंट, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, H-आकार का एलईडी टेल लैंप, एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर, बूट लैंप, फ्रंट ग्लव बॉक्स और 190 मिमी का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। VX Cast Drum मॉडल इटरनल व्हाइट, मैट स्टील ग्रे और नेक्सस ब्लू रंग में उपलब्ध होगा, जबकि जेडएक्स कास्ट डिस्क एक्वा ग्रे, नेक्सस ब्लू और ग्रूवी रेड रंग में आएगा।

डिस्क और ड्रम का मिलेगा विकल्प

लॉन्च के अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर, आशुतोष वर्मा ने कहा कि 110cc स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है, जो लाखों परिवारों और युवाओं की जरूरतों को पूरा करता है। नए डेस्टिनी 110 के साथ हम इस महत्वपूर्ण श्रेणी में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर रहे हैं। यह एक बहुउपयोगी और किफायती स्कूटर है, जो रोजमर्रा की यात्रा के लिए भरोसेमंद साथी साबित होगा। इस लॉन्च से हमारी स्कूटर सेगमेंट में बिक्री और बढ़ेगी और साथ ही हीरो मोटोकॉर्प की सुलभ, भरोसेमंद और नवाचारपूर्ण मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने की नेतृत्व क्षमता भी और पुख्ता होगी। नया हीरो डेस्टिनी 110 देशभर में हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 72,000 रुपये (VX – Cast Drum) और 79,000 रुपये (ZX – Cast Disc) रखी गई है।

कलर वेरिएंट्स

  • नई डेस्टिनी 110 पांच आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।
  • VX Cast Drum वेरिएंट: इटरनल व्हाइट, मैट स्टील ग्रे और नेक्सस ब्लू
  • Cast Disc ZX वेरिएंट: एक्वा ग्रे, नेक्सस ब्लू और ग्रूवी रेड

हीरो डेस्टिनी 110: नियो-रेट्रो स्टाइल

हीरो डेस्टिनी 110 को बोल्ड नियो-रेट्रो डिजाइन में उतारा गया है। प्रीमियम क्रोम एक्सेंट्स, पावरफुल प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और सिग्नेचर H-शेप्ड LED टेल लैंप्स इसे एक खास लुक देते हैं। स्टाइलिश होने के साथ-साथ इसका डिजाइन परिवारों, युवा प्रोफेशनल्स और कॉलेज राइडर्स सभी को आकर्षित करता है। इसमें हीरो की i3s (Idle Stop-Start System) टेक्नॉलजी और वन-वे क्लच दिया गया है। हीरो डेस्टिनी 110 को तीन बड़े मेटल बॉडी पैनल्स से बनाया गया है, जो इसे मजबूती और टिकाऊपन देते हैं। इसका सॉलिड बिल्ड रोज़ाना की राइडिंग की चुनौतियों को आसानी से झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे परिवारों को भरोसे और मजबूती का आश्वासन मिलता है।

हीरो डेस्टिनी 110

हीरो डेस्टिनी 110 (Hero Motocrop)

बेहतर कम्फर्ट और कन्वीनियंस का ख्याल

इसमें 785 mm लंबी सीट (सेगमेंट की सबसे लंबी) दी गई है, जिसमें इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट भी है, जिससे राइडर और पिलियन दोनों को बेहतर कम्फर्ट मिलता है। वहीं, 12 इंच का 100/80 रियर व्हील और 12 इंच का 90/90 फ्रंट व्हील अलग-अलग टेरेन्स पर भी स्टेबल और कॉन्फिडेंट हैंडलिंग प्रदान करते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article