ऑटो न्यूज़

Hero-Harley की नई बाइक लेगी Royal Enfield Classic 350 से पंगा, लीक हुई फोटो

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 6, 2023, 03:52 PM IST

Hero MotoCorp और Harley-Davidson मिलकर एक नई मोटरसाइकिल जल्द देश और दुनिया में लॉन्च करने वाली हैं। इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से होने वाला है और हाल में नई बाइक की फोटो लीक हुई है।

Image

नई मोटरसाइकिल की फोटो लीक हो गई है जिसके साथ ही इसकी काफी सारी जानकारी भी सामने आ गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो-हार्ली की नई मोटरसाइकिल
  • क्लासिक 350 से होगा मुकाबला
  • इंटरनेट पर सामने आई नई फोटो

Hero-Harley New 420CC Bike Image Leaked: हार्ली-डेविडसन ने भले ही भारतीय मार्केट में व्यापार बंद कर दिया है, लेकिन कंपनी अब भी देश में मौजूदगी बनाए हुए हैं। हीरो मोटोकॉर्प के साथ हार्ली की साझेदारी है और दोनों कंपनियां जल्द ही नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली हैं। ये मिडलवेट मोटरसाइकिल होगी जो भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी बेची जाएगी। हाल में इस नई मोटरसाइकिल की फोटो लीक हो गई है जिसके साथ ही इसकी काफी सारी जानकारी भी सामने आ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये नई बाइक भारत में 2023 के अंत तक लॉन्च की जाएगी।

मेड इन इंडिया होगी नई बाइक

हार्ली-डेविडसन ने भले ही नई बाइक की डिजाइन कंपनी के मिलवाउकी आरएंडडी सेंटर में तैयार किया है, वहीं इसके डेवेलपमेंट और टेस्टिंग का काम हीरो मोटोकॉर्प के जिम्मे है। भारतीय मार्केट में लॉन्च होते ही नई बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड बाइक्स से होने वाला है। इसमें 420 सीसी का दमदार सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा और स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ आएगा। आरामदायक यात्रा के लिए बेहतर सस्पेंशन और दमदार ब्रेकिंग के लिए डुअल-चैनल एबीएस भी मिलने का अनुमान है।

अनुमानित कीमत और फीचर्स

नई हीरो-हार्ली बाइक के साथ एलईडी हेडलैंप से जुड़े एलईडी डीआरएल, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, चौड़ा हैंडलबार, दमदार फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट और टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अगले हिस्से में 18-इंच और पिछले हिस्से में 17-इंच का व्हील मिलने वाला है। नई हीरो-हार्ली 400 सीसी बाइक की अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये है जो हार्ली-डेविडसन की सबसे सस्ती और कम दमदार बाइक होगी। इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से होगा जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.93 लाख से 2.21 लाख रुपये तक है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article