ऑटो न्यूज़

हीरो मोटो लाएगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मौजूदा मॉडल से होंगे सस्ते

Hero Moto to launch new electric Scooter : हीरो मोटोकॉर्प फिलहाल अपनी ‘विडा’ शृंखला के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल की बिक्री करती है। इनकी कीमत एक लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है। कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए मौजूदा रेंज से नीचे नए मॉडल पेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Image

Hero Vida V1 Electric Scooter

Photo : Twitter

Hero Moto to launch new electric Scooter : दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प बड़े ग्राहक वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खंड में नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हीरो मोटोकॉर्प फिलहाल अपनी ‘विडा’ शृंखला के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल की बिक्री करती है। इनकी कीमत एक लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है। कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए मौजूदा रेंज से नीचे नए मॉडल पेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कब आएंगे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कारोबार अधिकारी (उभरता परिवहन क्षेत्र) स्वदेश श्रीवास्तव ने विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान मझोले एवं व्यापक बाजार खंड में उत्पाद उतारे जाएंगे।

देश के 120 से अधिक शहरों और 180 से अधिक शोरूम

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में नए उत्पाद उतारे जाने के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के प्रीमियम, मध्यम एवं व्यापक बाजार के तीनों ही खंडों में कंपनी सक्रिय हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही हमें इस साल खासी वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है। अपनी लागत संरचना को भी बेहतर करने पर हमारी नजर है।’’ कंपनी देश के 120 से अधिक शहरों और 180 से अधिक शोरूम में विडा ब्रांड के उत्पादों की बिक्री कर रही है। इसने चार्जिंग नेटवर्क के लिए एथर एनर्जी के साथ साझेदारी भी की है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article