Maruti Suzuki Cars: मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। कंपनी की कुछ कारों को सालों साल से भारत में काफी पसंद किया जाता है। मिडिल क्लास के ज्यादातर लोगों की पहली कार मारुती सुजुकी कि कोई गाड़ी ही होती है। अगर आप भी मारुती सुजुकी की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में कटौती की घोषणा की है। मारुती सुजुकी ने अपनी कारों के AMT वेरिएंट्स की कीमत में कटौती की घोषणा की है। मारुती सुजुकी की किसी भी कार के AMT वेरिएंट को खरीदने के लिए अब आपको पहले के मुकाबले 5000 रुपये कम देने होंगे।
मारुती की ऑटोमैटिक कारें
मारुती सुजुकी के पोर्टफोलियो में आल्टो K10, एस्प्रेसो, सिलेरिओ, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो और इग्निस जैसी AMT कारें मौजूद हैं। 1 जून 2024 से आप मारुती सुजुकी की इन कारों के AMT वेरिएंट को कम कीमत पर खरीद पाएंगे।
पोर्टफोलियो में हुआ सुधार
कीमतों में की गई कटौती के बाद मारुती सुजुकी की कारों के AMT पोर्टफोलियो की शुरुआत आल्टो K10 VXi के ऑटोमैटिक मॉडल से होगी। अब आप इस कार को 5 लाख 51 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद पाएंगे और इस तरह यह मारुती सुजुकी की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार होगी। अगर मारुती सुजुकी की सबसे महंगी ऑटोमैटिक कार की बात करें तो यह बलेनो का एल्फा AGS मॉडल होगा, जिसकी कीमत 9.83 लाख रुपये के आस-पास होगी। आपको बता दें कि कंपनी सिर्फ अपनी छोटी कारों में ही AMT का विकल्प प्रदान करती है जबकि मारुती सुजुकी अर्टिगा, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा जैसी कारों में आपको पारंपरिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही देखने को मिलता है।
