ऑटो न्यूज़

Force Gurkha 5-Door भारत में लॉन्च को तैयार, जिम्नी और थार 5-डोर की बढ़ी टेंशन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 14, 2023, 10:14 PM IST

भारत में लॉन्च हो चुकी Jimny 5-Door और आगामी Mahindra Thar 5-Door की टेंशन बढ़ने वाली है। फोर्स बहुत जल्द भारत में नई Gurkha 5-Door SUV लॉन्च करने वाली है जो इन दोनों का जोरदार मुकाबला करेगी।

Image

फोर्स बहुत जल्द भारत में नई Gurkha 5-Door SUV लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग देश में लगातार जारी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्स गुरखा 5-डोर जल्द होगी लॉन्च
  • जिम्नी और थार 5-डोर से मुकाबला
  • दिखने में जोरदार और दमदार SUV

New Force Gurkha 5-Door: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी ने 5 दरवाजों वाली जिम्नी ऑफरोड एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी टक्कर में महिंद्रा जल्द ही थार 5-डोर लॉन्च करने वाली है। लेकि आप हम आपको इन दोनों की टेंशन बढ़ाने वाले एक और खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम फोर्स गुरखा है। फोर्स बहुत जल्द भारत में नई 5 दरवाजों वाली गुरखा एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग देश में लगातार जारी है। हाल में नई गुरखा 5-डोर को स्पॉट किया गया है जो लॉन्च के लिए तैयार नजर आ रही है। यहां अब तक उपलब्ध नई गुरखा की पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं।

एसयूवी में क्या नया, क्या पुराना

पांच दरवाजों वाली नई फोर्स गुरखा दिखने में इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, चाहे अगला हिस्सा हो, हेडलाइट हो, स्नॉर्कल हो, बंपर्स हों या फिर टेललाइट्स हों।सब मौजूदा गुरखा जैसा ही है।इस दमदार ऑफ रोडर में अब 3 की जगह पांच दरवाजे दिए जाएंगे और इसके साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो ऑल टेरेन टायर्स से लैस हैं।गुरखा की लंबाई बढ़ने के बाद स्वाभाविक रूप से इसका व्हीलबेस बढ़ा है जिससे बीच की कतार वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह बन गई है।

इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं!

इंटीरियर की बात करें तो नई 5-डोर फोर्स गुरखा का केबिन भी स्टैंडर्ड गुरखा जैसा ही नजर आ रहा है।यहां ग्रे थीम वाले इंटीरियर और 7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा मैनुअल एसी कंट्रोल साफ दिख रहा है।इसके बीच में बेंच सीट्स और पिछले हिस्से में कैप्टन सीट्स दी जाने वाली हैं।कुल मिलाकर नई गुरखा इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होने वाली है।

मर्सिडीज से लिया गया है इंजन

फोर्स गुरखा के 5-डोर वेरिएंट में भी समान 2.6-लीटर कॉमन रेल टर्बो डीजल इंजन मिलेगा जो मर्सिडीज से लिया गया है।ये इंजन 90 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिला है।कंपनी इस एसयूवी को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश कर सकती है और हमारा मानना है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत 16 से 17 लाख रुपये के बीच होगी।इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर और महिंद्रा थार 5-डोर से होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article