ऑटो न्यूज़

आ रहा है फोर्स गुरखा का रियर व्हील ड्राइव मॉडल, जान लीजिये कीमत, साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

भारत में SUVs की पसंद में लगातार इजाफा हो रहा है। SUVs के साथ साथ ऑफ-रोड कारों को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। फोर्स गुरखा भी एक ऐसी ही कार है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी गुरखा का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट लेकर आई है। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

आ रहा है फोर्स गुरखा का रियर व्हील ड्राइव मॉडल

Photo : Times Now Digital

Force Gurkha Rear Wheel Drive: भारत में SUVs की पसंद में लगातार इजाफा हो रहा है। SUVs के साथ-साथ ऑफ रोड कारों को भी भारत में काफी पसंद किया जाने लगा है। अपने दमदार इंजन और रफ लुक की बदौलत ऑफ रोड कारें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। भारत में महिंद्रा थार को ऑफ रोड किंग माना जाता है और थार के मुकाबले में फोर्स की गुरखा कार भी है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में कंपनी ने गुरखा का रियर ड्राइव वेरिएंट पेश किया है। यह वेरिएंट सिर्फ 3 डोर मॉडल में ही मिलेगा और 5 डोर मॉडल को फिलहाल रियर व्हील ड्राइव ऑप्शन प्रदान नहीं किया गया है। भारत में फोर्स गुरखा 3 डोर के साथ-साथ 5 डोर ऑप्शन में भी मौजूद है।

इंजन2.6 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन
अधिकतम ताकत138 हॉर्सपावर
अधिकतम टॉर्क320 nm
पावरट्रेन रियर व्हील ड्राइव
कितने यात्री बैठ सकते हैं4

कार में क्या होंगे खास फीचर्स?

ऑनलाइन एक डॉक्यूमेंट सामने आया है और इस डॉक्यूमेंट में मौजूद जानकारी के अनुसार, रियर व्हील ड्राइव मॉडल की सीटिंग में खास बदलाव नहीं किये जाएंगे। इसका सीधा मतलब ये है कि फोर्स गुरखा रियर व्हील ड्राइव भी 4 सीटर कार ही होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कार के डिजाईन में भी कुछ खास बदलाव नहीं किया जाएगा और कार फिलहाल मार्केट में मौजूद फोर्स गुरखा 4x4 जैसी ही दिखेगी। हालांकि 4x4 सिस्टम के हट जाने की वजह से कार पहले से ज्यादा किफायती हो सकती है।

इंजन और मुकाबला

फोर्स गुरखा का रियर व्हील ड्राइव मॉडल भारत में महिंद्रा थार रियर व्हील ड्राइव से मुकाबला करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फोर्स गुरखा 4 मीटर के अंदर मौजूद SUV नहीं है और इसीलिए इस कार की कीमत महिंद्रा थार से ज्यादा हो सकती है। आपको बता दें कि भारत में फोर्स गुरखा 3 डोर 4x4 की कीमत 16.75 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में 2.6 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन देखने को मिलेगा और यह इंजन 138 हॉर्सपावर की ताकत और 320 nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article