यूटिलिटी

LIC Jeevan Umang: 15 साल हर महीने इन्वेस्ट करें 10,000 रुपये , पूरी जिंदगी मिलेगी पेंशन

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा बहुत सी आकर्षक इन्वेस्टमेंट योजनाएं भी प्रदान की जाती हैं। आज हम आपको LIC की जीवन उमंग योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप अपने रिटायरमेंट को वितीय रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। आइये जानते हैं LIC जीवन उमंग योजना के बारे में।

Image

15 साल हर महीने इन्वेस्ट करें 10,000 रुपये , पूरी जिंदगी मिलेगी पेंशन

Photo : BCCL

LIC Jeevan Umang: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। अक्सर लोगों को यही लगता है कि LIC सिर्फ बीमा योजनाएं ही प्रदान करती है। जबकि ऐसा नहीं है। जीवन बीमा योजनाओं के साथ-साथ LIC बहुत सी आकर्षक इन्वेस्टमेंट योजनाएं भी प्रदान करती है। आज हम ऐसी ही एक योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप अपने रिटायरमेंट को तो सुरक्षित कर ही सकते हैं, साथ ही आपको जीवन बीमा का भी लाभ मिलता है जिससे आप अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

जीवन रहेगा उमंग से भरा

LIC जीवन उमंग योजना में अगर आप 15 सालों तक हर महीने 10,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो प्रीमियम भुगतान की तिथि खत्म होने के बाद से ही आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। यह पेंशन आपको पूरी उम्र मिलती रहेगी। वहीं पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति को 1.53 करोड़ रुपये का बोनस भी मिलता है। इस तरह इस योजना में इन्वेस्ट कर न सिर्फ आप रिटायरमेंट के बाद की अपनी जिंदगी को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करते हैं बल्कि अपने बाद अपने परिवार को भी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप यह दोनों ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन उमंग में इन्वेस्ट करने के फायदे

पहला फायदा तो यही है कि आपको नियमित पेंशन के साथ-साथ जीवन बीमा का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं, पॉलिसीधारक को एश्योर्ड सम भी मिलता है। वहीं अगर आपको जीवन में कभी लोन की जरूरत पड़ती है तो आप LIC जीवन उमंग पॉलिसी के आधार पर बेहद आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में 90 दिन की उम्र के बच्चे से 55 वर्ष की उम्र तक का कोई भी भारतीय नागरिक इन्वेस्ट कर सकता है। इस योजना में प्रीमियम भुगतान की समय सीमा 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल रखी गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article