ऑटो न्यूज़

बड़े परिवार के लिए ढूंढ रहे हैं कार तो ये है जानदार विकल्प, कीमत 16 लाख से कम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 10, 2023, 07:52 PM IST

Force Motors ने भारतीय मार्केट में नई Citiline 10-Seater MUV लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 15.93 लाख रुपये है। कंपनी ने सिटीलाइन को सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है और इसमें सभी फ्रंट फेसिंग सीट्स हैं।

Image

नई सिटीलाइन असल में फोर्स क्रूजर है जिसे नए नाम से भारत में लॉन्च किया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्स सिटीलाइन भारत में हुई लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 15.93 लाख रुपये
  • 10-सीटर लेआउट में पेश हुई एमयूवी

Force Citiline 10-Seater MUV: कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बड़े परिवार के चक्कर में अगर आपको गाड़ी चुनने में दिक्कत हो रही है, तो फोर्स ने एक जोरदार विकल्प पेश किया है। फोर्स मोटर्स ने नई सिटीलाइन लॉन्च कर दी है जो एक 10-सीटर मल्टी यूटिलिटी व्हीकल है। कर्मशियल वाहनों के लिए मशहूर कंपनी ने भारत में बड़े साइज के इस वाहन की एक्सशोरूम कीमत 15.93 लाख रुपये रखी है। नई सिटीलाइन असल में फोर्स क्रूजर है जिसे नए नाम से भारत में लॉन्च किया गया है। नाम के अलावा कंपनी ने इसकी सीटिंग व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए हैं।

कितनी अलग है नई सिटीलाइन

फोर्स क्रूजर के साथ तीसरी कतार में साइड फेसिंग सीट्स दी जाती थीं और इसमें पहले 13 लोगों के बैठने की व्यवस्था मिलती थी। अब फोर्स ने नई सिटीलाइन के साथ सिर्फ फ्रंट फेसिंग सीट्स दी हैं और इसकी सीटिंग व्यवस्था को 10 सवारी तक सीमित कर दिया है। कंपनी ने नई एमयूवी को इकलौते वेरिएंट में पेश किया है और हालिया लॉन्च अर्बनिया प्रीमियम के मुकाबले ये काफी अलग है। सिटीलाइन 2-3-2-3 सीटिंग लेआउट में तैयार की गई है। इसके अलावा एमयूवी में आरामयदायक यात्रा के लिए बढ़िया क्वालिटी के सस्पेंशन दिए गए हैं।

दमदार टर्बो डीजल इंजन से लैस

इस एमयूवी की तीसरी और चौथी कतार के लिए अब कंपनी ने चढ़ना-उतरना काफी आसान बना दिया है। 10-सीटर इस कार की सभी चार विंडो पावर हैं, इसके अलावा पावर स्टीयरिंग, अगली और पिछली सीट्स के लिए अलग एसी और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोर्स सिटीलाइन के साथ मर्सिडीज-बेंज से लिया 2.6-लीटर सीआर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये इंजन 91 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article