ऑटो न्यूज़

Ducati इसी साल भारत में लॉन्च करेगी 8 नई बाइक्स, सड़कों पर देखते रह जाएंगे इन्हें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 2, 2024, 08:16 PM IST

Ducati India 2024 में आठ नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जो भारतीय मार्केट के लिए लग्जरी बाइक्स का मुकाबला गर्म कर देंगी। अलग-अलग रेंज की ये धाकड़ बाइक्स महंगी, लेकिन खूबसूरत और दमदार होंगी।

Image

दो नई डीलरशिप के साथ आठ नई मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में पेश की जाएंगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डुकाटी ला रही 8 नई मोटरसाइकिल
  • 2024 में हरा-भरा होगा बाइक मार्केट
  • लग्जरी बाइक सेगमेंट में मचेगा बवाल

Ducati 8 New Motorcycle: लक्जरी मोटरसाइकिल बनाने वाली इतालवी कंपनी डुकाटी ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस साल यहां आठ नई बाइक पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के बयान में कहा कि वह इस साल मल्टीस्ट्राडा वी4 आरएस, डेजर्टएक्स रैली, पैनिगेल वी4 रेसिंग रेप्लिका 2023, डायवेल फॉर बेंटले, मॉन्स्टर 30 एनिवर्सेरियो, पैनिगेल वी4 एसपी2 30 एनिवर्सेरियो 916 के साथ नया स्ट्रीटफाइटर वी4एस 2023 मॉडल लेकर भारत आने वाली है।

बिक्री बढ़ने की उम्मीद

डुकाटी ने कहा कि इसकी शुरुआत नए साल की पहली तिमाही में स्ट्रीटफाइटर वी4 लेम्बोर्गिनी मॉडल के साथ होगी। दो नई डीलरशिप के साथ आठ नई मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में पेश की जाएंगी। डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक विपुल चंद्रा ने कहा कि 2023 की पहली तीन तिमाहियों में स्क्रैम्बलर रेंज की बाइक न होने के बावजूद कंपनी अपने बिक्री लक्ष्य को पाने में सफल रही थी। उन्होंने कहा कि डुकाटी को भारतीय बाजार के लिए 2024 का साल आशाजनक रहने की उम्मीद है।

तूफानी और खूबसूरत

डुकाटी की बाइक्स अपनी खूबसूरती और बेहद तेज रफ्तार के लिए दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला ब्रांड है। इस कंपनी की शानदार बाइक्स आपने ज्यादातर रेस ट्रैक्स पर दौड़ती देखी होंगी, लेकिन अब संभवत: आपको अपने शहर में भी डुकाटी नजर आ सकती है। ये बाइक्स बेशह महंगी होंगी, लेकिन डुकाटी की ये नई बाइक्स लाने का लक्ष्य की ज्यादातर ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना होगा। ऐसे में जितने लोगों की खरीद क्षमता होगी, बाइक उतनी ज्यादा सड़कों पर दिखेगी। कुल मिलाकर डुकाटी इंडिया के लिए 2024 काफी व्यस्त रहने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article