ऑटो न्यूज़

सफर के दौरान टूट जाती है कार की विंडशील्ड? अपनाएं ये 5 तरीके, दोबारा कभी नहीं होगा

यदि विंडशील्ड क्षतिग्रस्त या क्रैक हो जाए, तो कार कीबिन और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, हालांकि क्रैक होने की स्थिति में आप विंडशील्ड को रिपेयर या रिप्लेस कर सकते हैं, लेकिन इसे होने से बचाने के लिए ये 5 टिप्स बड़े कारगर हैं। आइए जानते हैं...

Image

Cracked windshield/photo-ai

लंबी यात्रा के दौरान कार के विंडशील्ड का क्रैक होना बड़ी मुसीबत में डाल देता है। ऐसा होने पर सफर के दौरान बड़ी दिक्कत हो जाती है, क्योंकि वहां कोई रिपेयर शॉप का मिलना मुश्किल होता है। विंडशील्ड कार के यात्रियों को तेज हवा, बारिश, मलबा और अन्य खतरों से बचाता है। यदि विंडशील्ड क्षतिग्रस्त या क्रैक हो जाए, तो कार कीबिन और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, हालांकि क्रैक होने की स्थिति में आप विंडशील्ड को रिपेयर या रिप्लेस कर सकते हैं, लेकिन इसे होने से बचाने के लिए ये 5 टिप्स बड़े कारगर हैं। आइए जानते हैं...

1. सुरक्षित दूरी बनाए रखें

हाईवे पर यात्रा करते समय अन्य वाहनों, खासकर ट्रक और बस जैसी बड़ी गाड़ियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वाहन के टायरों या लोड से निकलने वाला मलबा तेज़ रफ्तार में विंडशील्ड से टकराकर क्रैक कर सकता है।

2. बजरी और निर्माण वाले रास्तों पर सावधानी से चलाएं

यदि आपको बजरी वाले रास्तों या निर्माण क्षेत्र से गुजरना पड़ रहा है, तो धीमी गति अपनाएँ। तेज़ी से चलने पर पत्थर या मलबा सीधे विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकता है।

3. कार को छांव में पार्क करें

धूप और तापमान में अचानक बदलाव विंडशील्ड के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सीधे सूर्य की रोशनी ग्लास को गर्म करती है और अत्यधिक तापमान अंतर से क्रैक होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. विंडशील्ड प्रोटेक्शन फिल्म लगाएं

फोन स्क्रीन की तरह, विंडशील्ड पर प्रोटेक्शन फिल्म लगाना छोटे पत्थर या मलबे से होने वाले नुकसान से बचाव करता है। उच्च गुणवत्ता वाली फिल्में खुद-ही रिपेयर करने वाली होती हैं, जो छोटे खरोंच और हल्के असर को अपने आप ठीक कर देती हैं।

5. वाइपर की स्थिति पर ध्यान दें

वाइपर ब्लेड्स की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें। पुराने या खराब वाइपर ब्लेड्स विंडशील्ड पर खरोंच डाल सकते हैं, जो धीरे-धीरे क्रैक या नुकसान का कारण बन सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article