ऑटो न्यूज़

Toyota ला रही है Hyryder का 7-सीटर अवतार, जानें 2026 में किन बदलावों के साथ एंट्री ले सकता है मॉडल

टोयोटा 2026 में अपनी लोकप्रिय Hyryder SUV का 7‑सीटर वर्जन लॉन्च करने जा रही है। यह नई तीन-पंक्ति वाली SUV भारतीय परिवारों को अतिरिक्त सीटिंग सुविधा, हाइब्रिड ईंधन दक्षता और आधुनिक तकनीकी फीचर्स के साथ पेश कर सकती है।

toyota bharat

Toyota ला रही है Hyryder का 7-सीटर अवतार ( Photo: Toyota)

टोयोटा 2026 में अपने पॉपुलर Hyryder लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। कंपनी का नया मॉडल लंबा तीन पंक्ति वाला एडिशन होगा, जो सात सीटों की सुविधा और कुछ वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) क्षमता के साथ आएगा। अगर आप भी अपनी छोटी एसयूवी को बदल एक्ट्रा सीटिंग की सुविधा बिना महंगे बॉडी-ऑन फ्रेम एसयूवी के चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की होने वाली है।

मजबूत हाइब्रिड तकनीक रहेगी जारी?

नए मॉडल को वर्तमान Hyryder से ऊपर पोजिशन किया जाएगा और यह मुख्य रूप से उन खरीदारों को टारगेट करेगा जो Alcazar और Hector जैसी SUVs में रुचि रखते हैं, जिनकी कीमत 15–25 लाख रुपए के बीच होती है। अगर टोयोटा अपना मजबूत हाइब्रिड सिस्टम जारी रखती है तो यह 7‑सीटर Hyryder उस सेगमेंट में कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड तीन-पंक्ति SUVs में से एक बन सकती है, जो शहरी और हाइवे यात्रियों के ईंधन खर्च की चिंता को कम करेगी।

लंबी बॉडी और तीसरी पंक्ति की सुविधा

तीन-पंक्ति वाला Hyryder मौजूदा प्लेटफॉर्म का विस्तारित एडिशन होगा, जिसमें लंबा व्हीलबेस और पीछे का बढ़ा हुआ हिस्सा होगा। इससे केबिन लंबाई बढ़ेगी, दूसरी पंक्ति में पैरों के लिए जगह बढ़ेगी और तीसरी पंक्ति उपयोगी बन सकेगी। इसका मतलब है कि यह कॉम्पैक्ट SUV जैसा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हुए फैमिली-फ्रेंडली सीटिंग क्षमता भी प्रदान करेगी। खासकर 7 लोगों के सीट पर होने जैसे खास मौकों पर सीटिंग का एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

AWD ऑप्शन की सुविधा

टोयोटा संभवतः चुनिंदा वेरिएंट में AllGrip AWD सिस्टम पेश कर सकती है। monocoque three-row SUV सेगमेंट में AWD सीमित है, इसलिए यह Hyryder को फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्रतिस्पर्धियों से अलग कर सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों या मिश्रित सड़क परिस्थितियों में AWD की सुविधा यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाती है।

हाइब्रिड पावरट्रेन

नई Hyryder में 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग और माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प जारी रहने की संभावना है। 15-25 लाख की रेंज में तीन रो एसयूवी ब्रेकेट में ज्यादातर प्रतिस्पर्धी टर्बो-पेट्रोल या डीजल इंजन पर निर्भर हैं। हाइब्रिड विकल्प शहर और लंबी यात्रा में ईंधन दक्षता और कम संचालन लागत प्रदान करेगा।

फीचर्स और लॉन्च

Hyryder 7‑सीटर में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट फीचर्स शामिल होने की संभावना है। यह SUV 15–25 लाख की रेंज में Alcazar, Hector और XUV700 के एंट्री वेरिएंट्स को टक्कर दे सकती है। इस मॉडल लॉन्च की संभावना 2026 के अंत में है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article