Discount On Cars: क्या आप हैचबैक या फिर कॉम्पैक्ट SUV कार लेने का प्लान कर रहे हैं? अप्रैल में बहुत सी कर कंपनियां अपनी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। अब सिट्रोएन इंडिया ने अपनी कारों पर डिस्काउंट की घोषणा की है।कंपनी की हैचबैक C3 और कॉम्पैक्ट एसयूवी C3 एयरक्रॉस पर आप डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। आईए जानते हैं सिट्रोएन C3 और C3 एयरक्रॉस पर आपको कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
कितना है डिस्काउंट?दरअसल सिट्रोएन भारतीय कार मार्केट में अपनी तीसरी सालगिरह मना रही है। इसीलिए कंपनी ने अपनी कारों पर डिस्काउंट देने का फैसला किया है। अगर आप कंपनी की हैचबैक C3 खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 5.99 लाख रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप C3 और क्रॉस खरीदना चाहते हैं तो आपको 8.5 लाख रूपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि C3 पर आपको 17,000 रूपये और C3 एयरक्रॉस पर आपको 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलता है।
