ऑटो न्यूज़

गाड़ी खरीदनी है तो कमर कसकर हो जाइए तैयार, अप्रैल में आ रही हैं ये धांसू कारें

क्या आप भी नई कार खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। अगर हां तो यह खबर आपके बहुत काम की साबित हो सकती है। हम आपके लिए अप्रैल में लॉन्च होने वाली कारों की जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप भी गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और एक नए ऑप्शन की तलाश में हैं तो तैयार हो जाइए।

Image

अप्रैल में लॉन्च होने जा रही हैं ये धांसू कारें

Photo : Times Now Digital

Cars Launching In India In April: क्या आप भी नई गाड़ी खरीदने के लिए एक नए ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं? भारत में कार निर्माता कंपनियां अगले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी तैयारियां कर रही हैं। आपको बता दें कि इस साल भारतीय मार्केट में बहुत सी महत्वपूर्ण कारें लांच होने वाली हैं। अगले महीने यानी सिर्फ अप्रैल में ही भारत में 6 कारें लॉन्च की जाएंगी। SUV हो या हैचबैक या फिर सेडान ही क्यों ना हो, आपको हर सेगमेंट में एक नई कार देखने को मिल सकती है। आई आपको बताते हैं कि अप्रैल के महीने में भारत में कौन सी कारों की एंट्री होने जा रही है:

टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर: इस साल लॉन्च होने वाली ये टोयोटा की पहली कार होगी। रिपोर्ट्स की माने तो इस कार को 3 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। यह कार मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर आधारित होगी। हालांकि कार का ओवरऑल डिजाइन बहुत हद तक मारुति सुजुकी फ्रंक्स जैसा ही होगा। लेकिन टोयोटा ग्रिल, बंपर और एलॉय के डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। इस कर में आपको दो इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा इस कार में 1 लीटर बूस्टर जेट टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 1.2 लीटर वाले नेचुरल एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी प्रदान कर सकती है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट: भारत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का यह 4th जेनरेशन होगा। मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है और रिपोर्ट्स की मानें तो नई स्विफ्ट में आपको नए डिजाइन के साथ-साथ नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। कार में आपको नया तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 82 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट कर पाएगा। माना जा रहा है की नई जनरेशन स्विफ्ट में ADAS फीचर्स भी प्रदान किए जाएंगे।

टाटा अल्ट्रोज रेसर: टाटा मोटर्स की तरफ से अप्रैल में अल्ट्रोज रेसर को लांच किया जा सकता है। 1.2 लीटर के टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन वाली यह कर 120 bhp की ताकत जनरेट कर सकती है। इस हैचबैक कर में आपको नया गियर बॉक्स भी देखने को मिलेगा।

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट: महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट का इंतजार लोग बहुत लंबे समय से कर रहे हैं। इस कार में आपको नई LED हैडलाइट, नई DRL, रिफ्रेश ग्रिल और अपग्रेडेड बंपर देखने को मिलेगा। कार में नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है।

Skoda Superb: कर निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी सेडान सुपर्ब को भारत में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस कार को 3 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 35 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। इस कार में आपको 2 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो 190 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही कार में आपको ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article