ऑटो न्यूज़

Xiaomi SU7 Electric Car Launched: Xiaomi ने लॉन्च की नई SU7 इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में 1,200 KM तक नो टेंशन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 29, 2024, 04:21 PM IST

Xiaomi SU7 Electric Car Price, Features and Specification in hindi: चीन के टेक जायंट शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत भारतीय करंसी में करीब 25 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे शानदार रेंज दी है और एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 1,200 किमी तक चलाया जा सकता है।

Image

15 मिनट में इसे 510 किमी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शाओमी की पहली ईवी एसयू7 लॉन्च
  • एक चार्ज में 1200 किमी तक चलेगी
  • भारतीय करंसी में कीमत 24.90 लाख

Xiaomi SU7 Electric Car Price, Features: अब शाओमी ने चीन के मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है और भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये होती है। मुकाबले में मौजूद टेस्ला मॉडल 3 की तुलना में इसकी कीमत काफी कम है। शाओमी ने ये जानकारी भी दी है कि इसी महीने से कार की डिलीवरी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी। इसके साथ फास्ट चार्जर मिला है जिसकी मदद से सिर्फ 15 मिनट में इसे 510 किमी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है। शाओमी के चेयरमैन और सीईओ ली जुन ने कहा कि ग्राहकों की चाहतों के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक कार को डिजाइन किया गया है।

प्रोडक्शन शुरू हुआ

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन शुरू कर दिया है और चीन के बीएआईसी ग्रुप की बीजिंग स्थित फैसिलिटी में ये कार बनाई जा रही है। यहां सालाना 2 लाख शाओमी इलेक्ट्रिक कारें बनाने की क्षमता है। कंपनी बैटरी क्षमता और रेंज के हिसाब से इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इसके साथ 73.6 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है, वहीं ज्यादा दमदार बैटरी पैक 101 किलोवाट-आर का है। ये सिंगल चार्ज में करीब 800 किमी तक रेंज देगा। इसके अलावा कंपनी 150 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाला वेरिएंट भी लाई है जिसकी रेंज 1,200 किमी तक है।

तेज रफ्तार है ईवी

शाओमी एसयू7 ईवी को वी6 और वी6एस मोटर्स के साथ पेश किया है जो 299 से 374 एचपी तक पावर जनरेट करती हैं। इसका पीक टॉर्क 635 एनएम तक होगा। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा से 265 किमी/घंटा तक होने वाली है। शानदार लुक के साथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इसे डिजाइन किया गया है जो दिखने में खूबसूरत है। ये कार सेल्फ पार्किंग, सेल्फ ड्राइविंग तकनीक, हाई रिजोल्यूशन कैमरा लाइडर के अलावा अल्ट्रासॉनिक और रडार के साथ आएगी। कुल मिलाकर अगर आप नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंतजार कर रहे हैं तो ये एक जोरदार विकल्प है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article