ऑटो न्यूज़

BYD एटो 3 फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, कार को मिला ‘God’s Eye’ वाला ADAS

भारत में अपने सफर की शुरुआत BYD ने एटो 3 कार से की थी। जल्द ही इस कार को अपग्रेड मिल सकता है और BYD एटो 3 का फेसलिफ्ट मॉडल दुनिया भर में लॉन्च किया जा सकता है। BYD एटो 3 फेसलिफ्ट का डिजाइन नया है और कार में आगे की तरफ ज्यादा स्पोर्टी बंपर देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही SUV में आगे की तरफ त्रिकोण आकार वाले एयर इन्टेक देखने को मिलते हैं।

Image

BYD एटो 3 फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

Photo : Times Now Digital

BYD Atto3 Facelift: BYD चीन की कार निर्माता कंपनी है जिसे प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए जाना जाता है। भारत में अपने सफर की शुरुआत BYD ने एटो 3 कार से की थी। जल्द ही इस कार को अपग्रेड मिल सकता है और BYD एटो 3 का फेसलिफ्ट मॉडल दुनिया भर में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने एटो 3 के फेसलिफ्ट मॉडल को पहली बार पेश किया है। आइये जानते हैं कार के नए फेसलिफ्ट मॉडल में क्या कुछ खास और नए फीचर्स आपको देखने को मिल सकते हैं।

BYD एटो 3 फेसलिफ्ट के खास फीचर्स

BYD एटो 3 फेसलिफ्ट के इंटीरियर से संबंधित जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कार को दिए गए सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक God’s EYE एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम है। SUV में अब तीन कैमरा वाला मोड्यूल दिया गया है और इसमें 4 सराउंड कैमरा भी मौजूद हैं। इस सिस्टम की बदौलत कार में बेहतर ADAS सिस्टम देखने को मिलता है। कार की बैटरी और मोटर में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौजूदा मॉडल को 49.92 किलोवाट बैटरी (468 किलोमीटर रेंज) और 60.5 किलोवाट (521 किलोमीटर रेंज) के साथ ऑफर किया जाता है।

BYD एटो 3 डिजाइन में क्या बदला

BYD एटो 3 फेसलिफ्ट का डिजाइन नया है और कार में आगे की तरफ ज्यादा स्पोर्टी बंपर देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही SUV में आगे की तरफ त्रिकोण आकार वाले एयर इन्टेक देखने को मिलते हैं। LED हेडलाइट का डिजाइन भी कमोबेश मौजूदा मॉडल जैसा ही है और इसमें अभी भी क्रोम स्ट्रिप देखने को मिलती है जो इन हेडलैंप्स को कनेक्ट करती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article