ऑटो न्यूज़

पेट्रोल-डीजल तो दूर, इस Tata Nano को चलाने के लिए बैटरी तक नहीं लगती

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2023, 02:37 PM IST

चश्चिम बंगाल के एक व्यापारी मनोजीत मंडल ने अलग ही लेवल का कारनामा किया है. इन्होंने अपनी Tata Nano को सोलर पावर से चलने वाली कार बना दिया है जिसे सिर्फ 30 रुपये खर्च में 100 KM तक चलाया जा सकता है.

Image

सोलर पावर से चलने वाली टाटा नैनो जब सोलर पावर पर चलती है तो बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती.

KEY HIGHLIGHTS
  • सोलर पावर से चलती है Tata Nano
  • 30 रुपये में करें 100 KM तक यात्रा
  • पेट्रो-डीजल, बैटरी, कुछ नहीं लगती

Solar Power Tata Nano: महंगे पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी आम आदकी की जेब काट रही है और अगर आपके पास कार है तो हर महीने मोटी रकम ईंधन पर खर्च होती होगी. लेकिन इस खर्च पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल के एक शख्स ने कारगर कदम उठाया है. इस शख्स ने नैनो की छत पर सोलर पैनल लगाया है जिससे इनकी ये छोटे साइज की कार सोलर पावर से चलती है. बता दें कि टाटा मोटर्स ने मध्यम वर्गीय परिवारों की कार का सपना पूरा करने के लिए लखटकिया टाटा नैनो लॉन्च की थी. अब पीटीआई ने सोलर पावर से चलने वाली इस टाटा नैनॉ का वीडिया शेयर किया है.

Solar Powored Tata Nano

Solar Powored Tata Nano

ना पेट्रोल लगता है ना बैटरी

सोलर पावर से चलने वाली टाटा नैनो जब सोलर पावर पर चलती है तो बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती. ये कोई नई खोज नहीं है, पहले से दुनियाभर की कई कंपनियां इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रही हैं. पूरी तरह सोलर पावर से चलने वाली कार में पेट्रोल-डीजल का कोई टेंशन नहीं होता, इसके अलावा बार-बार बैटरी चार्ज करने का भी कोई झंझट नहीं होता. बेसिक कारों में टाटा नैनो बहुत किफायती विकल्प है जिसकी बिक्री टाटा मोटर्स लंबे समय पहले बंद कर चुकी है.

30 रुपये में चलती है 100 किमी

पेशे से व्यापारी पश्चिम बंगाल के मनोजीत मंडल ने इस कार को सोलर पावर से चलने वाली बना दिया है, अब इस कार को सिर्फ 30 रुपये में 100 किमी तक चलाया जा सकता है. बता दें कि सोलर टाटा नैनो में कोई इंजन नहीं लगा, ऐसे में चलते समय ये कोई आवाज नहीं करती और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है. ये भी बता दें कि टाटा मोटर्स ने 2008 में लखटकिया नैनो लॉन्च की थी और बिक्री में लगातार गिरावट के बाद 2018 में इस कार की बिक्री बंद कर दी गई.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article