ऑटो न्यूज़

एक्टर नेहा शर्मा की नई सवारी बनी Mercedes की Luxury SUV, कीमत दंग कर देगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 5, 2023, 05:17 PM IST

बॉलीवुड स्टार्स के बीच Mercedes-Benz GLE Luxury SUV काफी पसंद की जाती है। हाल में एक्टर नेहा शर्मा ने भी यही कार खरीदी है जो ना सिर्फ दिखने में बहुत खूबसूरत है, बल्कि इसके केबिन में हाइटेक फीचर्स भी मिलते हैं।

Image

SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 88 लाख रुपये है, टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 1.05 करोड़ तक जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेहा शर्मा ने खरीद लग्जरी SUV
  • दमदार है मर्सिडीज-बेंज GLE
  • केबिन में मिलते हैं हाइटेक फीचर्स

Neha Sharma Brings Home New Mercedes GLE SUV: बॉलीवुड एक्टर्स के बीच मर्सिडीज-बेंज की जीएलई लग्जरी एसयूवी काफी पसंद की जा रही है और फरहान अख्तर और सुश्मिता सेन के पास भी यही एसयूवी है। हाल में एक्टर नेहा शर्मा ने भी नई जीएलई खरीदी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 88 लाख रुपये है और टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 1.05 करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी ने इस कार को तीन वेरिएंट्स 300डी, 450 और 400 डी में पेश किया है, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि नेहा ने इनमें से कौन सा वेरिएंट खरीदा है।

भारत में बिकता है एलडब्ल्यूडी वेरिएंट

मर्सिडीज-बेंज भारतीय मार्केट में जीएलई का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन बेचती है जिसे एलडब्ल्यूबी नाम से भी जाना जाता है। मतलब इस कार में यात्रियों को पर्याप्त से ज्यादा जगह मिलती है। एसयूवी के 300डी वेरिएंट में चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो 245 एचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं 400डी में 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है जो 325 एचपी ताकत और 700 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। सिर्फ 450 को पेट्रोल इंजन मिलता है जो 365 एचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। यहां 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मर्सिडीज का 4मैटिक सिस्टम मिला है।

जोरदार फीचर्स से लैस है केबिन

मर्सिडीज जीएलई एसयूवी की कीमत का अंदाजा आपको केबिन में घुसने के बाद होता है। कार के साथ एयर सस्पेंशन, मल्टीबीम एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी हाई परफॉर्मेंस हेडलैंप्स और पैनोरमिक सनरूफ दिए गए हैं। यहां 64 रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग, लेदर अपहोल्स्ट्री, डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमें सिस्टम, सनब्लाइंड, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और ऐसे ही कई सारे फीचर्स एसयूवी को मिले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article