ऑटो न्यूज़

BMW ने भारत में लॉन्च किया 6 सीरीज का नया टॉप मॉडल, हाइटेक फीचर्स से लोडेड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2024, 03:24 PM IST

BMW 6 Series GT M Sport Signature Variant: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी पॉपुलर सेडान 6 सीरीज का नया टॉप मॉडल ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट सिग्नेचर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 78.90 लाख रुपये है और बाकी वेरिएंट्स के मुकाबले ये 3.40 लाख रुपये महंगा है।

Image

इस लग्जरी कार की एक्सशोरूम कीमत 78.90 लाख रुपये रखी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BMW 6 Series GT M Sport Signature
  • भारत में लॉन्च हुआ इस रेंज का टॉप मॉडल
  • 78.90 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत

BMW 6 Series GT M Sport Signature Variant: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो रेंज को बढ़ाते हुए नया टॉप मॉडल 620डी एम स्पोर्ट सिग्नेचर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस लग्जरी कार की एक्सशोरूम कीमत 78.90 लाख रुपये रखी है जो 6 सीरीज जीटी एम स्पोर्ट के मुकाबले 3.40 लाख रुपये महंगी है। बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज के नए टॉप मॉडल को सॉफ्ट क्लोज डोर्स, अगली कम्फर्ट सीट्स के साथ फुल इलेक्ट्रिक अडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन और लंबर सपोर्ट के साथ पिछली सीट्स के लिए भी खास बैकरेस्ट कुशन दिया गया है। यही इस वेरिएंट को बाकियों से अलग बनाते हैं।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी एम स्पोर्ट सिग्नेचर वेरिएंट के साथ खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। यहां बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले की के साथ रिमोट कंट्रोल पार्किंग, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक लॉकिंग, पावर्ड टेलगेट और पिछली सीट्स पर दो 10.25-इंच स्क्रीन जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हार्मन कार्डन 16 स्पीकर साउंड सिस्टम, दो हिस्से वाली पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और अन्य कई फीचर्स मिले हैं। सेफ्टी की बात करें तो 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ईडीएलसी और कॉर्नरिंग ब्रेक्स दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 6 सीरीज जीटी एम स्पोर्ट सिग्नेचर वेरिएंट को 2.0-लीटर का चार सिलेंडर डीजन इंजन दिया है। यही इंजन कार के बाकी वेरिएंट्स को भी मिला है। ये दमदार इंजन 190 एचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 7.9 सेकंड में ही ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। भारतीय मार्केट में बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73.50 लाख रुपये है जो 76.90 लाख तक जाती है। डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 75.50 लाख रुपये है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article