ऑटो न्यूज़

भारत में लॉन्च हुई BMW की दमदार सेडान, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

जानी मानी जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW ने हाल ही में अपनी 3 सीरीज ग्रैंड लिमोजिन M स्पोर्ट प्रो को भारतीय कार मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस कार को सीमित संख्या में ही बनाया जाएगा। भारतीय मार्केट में इसे 62.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। आइये जानते हैं इस कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते हैं?

Image

लॉन्च हुई BMW की दमदार सेडान, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Photo : BCCL

BMW 3 Series Gran Limousine: जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW ने हाल ही में भारतीय कार मार्केट में अपनी नई कार पेश की है। यह 3 सीरीज ग्रैंड लिमोजिन M स्पोर्ट प्रो एडिशन है। इस कार को चेन्नई स्थित कंपनी के प्लांट में ही बनाया जाएगा। भारत में इस कार की कीमत 62.6 लाख रुपये रखी गई है। इस कार को सीमित यूनिट्स में ही बनाया जाएगा और खरीदने की इच्छा रखने वाले कस्टमर्स ऑफलाइन डीलर्स के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं। आइये जानते हैं BMW की इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है।

डिजाईन और पावरट्रेन

डिजाईन के मामले में M स्पोर्ट काफी एग्रेसिव है। कार में आगे की तरफ आपको पूरी तरह से ब्लैक किडनी ग्रिल मिलती है। साथ ही कार में पीछे की तरफ डिफ्यूजर भी मिलता है और इसे ग्लॉस ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है। कार में आपको लाइट वाली डोर सिल प्लेट मिलती है और साथ ही एम्बिएंट लाइटिंग का विकल्प भी कार में दिया गया है। इस कार में आपको 2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है और यह कार 258 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार मात्र 6.2 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।

कार में और क्या है खास?

कार में अन्य कई खास फीचर्स भी प्रदान किये गए हैं। BMW 3 सीरीज ग्रैंड लिमोजिन M स्पोर्ट प्रो एडिशन में आपको एडेप्टिव LED हेडलाइट देखने को मिलती है। इसके साथ ही कार में आपको पनारोमिक सनरूफ भी दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में आपको थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कर्व डिस्प्ले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक और 16 स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article