ऑटो न्यूज़

Bajaj-Triumph की पहली बाइक भारत में लॉन्च को तैयार, Royal Enfield से होगा मुकाबला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 7, 2023, 07:16 PM IST

Royal Enfield से मुकाबला करने के लिए Bajaj-Triumph नई मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी ने टीजर जारी करते हुए 5 जुलाई 2023 को नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की जानकारी साझा की है।

Image

अब ये दोनों मिलकर नई बाइक्स भारत में लॉन्च करने को तैयार हैं जिनके लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज-ट्रायम्फ की नई मोटरसाइकिल
  • 5 जुलाई 2023 को देश में होगी लॉन्च
  • दोनों कंपनियों ने मिलकर तैयार की है

Bajaj-Triumph Bike: रॉयल एनफील्ड का मुकाबला करने के लिए बजाज ऑटो जल्द मार्केट में नई मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने यूके आधारित ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के साथ साझेदारी की है जिसके अंतर्गत भारतीय मार्केट के लिए 350 सीसी सेगमेंट की बाइक बनाने का करार किया गया है। अब ये दोनों मिलकर नई बाइक्स भारत में लॉन्च करने को तैयार हैं जिनके लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। बजाज-ट्रायम्फ मिलकर 5 जुलाई 2023 को नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली हैं, कंपनी ने इसका टीजर जारी करके ये जानकारी दी है।

दो मॉडल्स पर किया जा रहा काम

बजाज और ट्रायम्फ मिलकर दो मॉडल्स पर काम कर रही हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्क्रैंबलर और रोड्सटर मोटरसाइकिल होंगी। हालिया स्पाय फोटो में रोड्सटर बाइक दिखाई दी है जो ट्रायम्फ की बाकी महंगी और दमदार मोटरसाइकिल वाले अंदाज में नजर आई है। दोनों बाइक्स के साथ गोल हेडलैंप्स और गोल फ्यूल टैंक मिलेगा, इसके अलावा अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन, 19-इंच का अगला पहिया और 17-इंच पिछला, रोड्सटर में सिंगल पीस सीट और स्क्रैंबलर में स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

क्या है बाइक की अनुमानित कीमत

नई मोटरसाइकिल के साथ सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। जो मॉडल नजर आया है उसमें बड़ रेडिएटर लगा है जिससे समझ आता है कि ये लिक्विड-कूल्उ 4-वाल्व डीओएचसी इंजन होगा। अनुमान है कि कंपनी नई मोटरसाइकिल का उत्पादन भारत में ही करेगी और यहीं से विदेशी मार्केट में इसका निर्यात किया जाएगा। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2 लाख रुपये होने का अनुमान है। लॉन्च के बाद नई बजाज-ट्रायम्फ बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड, होंडा टू व्हीलर्स, येज्डी और केटीएम जैसी बाकी 300 सीसी सेगमेंट वाली कंपनियों से होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article