2023 Bajaj Pulsar NS250: बजाज पल्सर का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और अब कंपनी जल्द मार्केट में नई 2023 पल्सर एनएस250 लॉन्च करने वाली है। हालिया वीडियो में इस खबर की पुष्टि भी हो गई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसी साल के अंत तक यानी त्योहारों के सीजन में नई पल्सर एनएस250 लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये आधिकारिक जानकारी नहीं है और इस लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। ये दमदार बाइक होगी जिसकी जगह प्रीमियम सेगमेंट में होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पल्सर एनएस250 जोरदार फीचर्स से लैस होगी।
कितना दमदार होगा इंजन
2023 बजाज पल्सर एनएस250 के साथ 248.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर डीओएचसी फ्यूल-इंजेक्टेड लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। ये इंजन 31 पीएस ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया है। बाइक के अगले हिस्से यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिल सकते हैं। इसके अलावा 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और दोनों पहियों में डिस्क के साथ डुअल-चैनल एबीएस मिल सकता है।
कितनी हो सकती है टॉप स्पीड
नई बजाज पल्सर एनएस250 के साथ दमदार इंजन मिलने वाला है। इस बाइक की टॉप स्पीड 150 से 165 किमी/घंटा हो सकती है। गौरतलब है कि लंबे समय से 250 सेगमेंट पर बजाज ऑटो का दबदबा बना हुआ है, ऐसे में कंपनी इसी सेगमेंट में अपनी पकड़ नई बाइक के साथ मजबूत करने का प्लान बनाकर चल रही है। माना जा रहा है कि नई बाइक की कीमत 1.60 लाख से 1.70 लाख रुपये के बीच होगी।
