New Bajaj Chetak: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। फिलहाल यह मार्केट तेजी से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तरफ बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों में भी फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में काफी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है। बजाज चेतक (Bajaj Chetak) भी ऐसा ही एक स्कूटर है जो भारतीय लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है। अब बजाज नया चेतक स्कूटर (New Bajaj Chetak) लेकर आने की तैयारी कर रही है। नए बजाज चेतक में नई चेसिस भी देखने को मिल सकती है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि नए चेतक में आपको क्या कुछ खास मिल सकता है।
बेहतर बूटस्पेस
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि नया चेतक स्कूटर नई चेसिस के साथ आएगा। हालांकि स्कूटर का डिजाइन कमोबेश पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा लेकिन नई चेसिस में चेतक की बैटरी फ्लोरबोर्ड यानी पैर रखने वाली जगह के नीचे प्लेस की जाएगी। इसकी वजह से नए बजाज चेतक में आपको बेहतर बूटस्पेस देखने को मिल सकता है। साथ ही स्कूटर में आपको बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है।
कितनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए बजाज चेतक स्कूटर में बड़ी बैटरी और अन्य बदलावों की वजह से इसकी कीमत भी बढ़ सकती है। फिलहाल मार्केट में बजाज चेतक 96,000 रुपये से 1,29,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। लॉन्च होने के बाद नया चेतक एथर रिज्टा (Ather Rizta), TVS iQube, ओला S1 प्रो (Ola S1 Pro) और हीरो वीडा V2 (Hero Vida V2) जैसे स्कूटर्स से मुकाबला करेगा।
