ऑटो न्यूज़

मार्केट में वापस आने वाली है Bajaj Avenger Street 220, जमा कर लीजिए डाउन पेमेंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 12:09 AM IST

Bajaj Auto जल्द भारतीय मार्केट में Avenger Street 220 की वापसी करने वाली है जिसे आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया जाने वाला है। नई बाइक का स्टाइल और डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही होगा, हालांकि कुछ बदलाव मिल सकते हैं।

Image

डीलरशिप सूत्रों से पता चला है कि कंपनी जल्द नई अवेंजर 220 लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वापस लौट रही है अवेंजर स्ट्रीट 220
  • भारत में जल्द लॉन्च करेगी बजाज
  • आकर्षक होगा नई बाइक की कीमत

Bajaj Avenger Street 220: बजाज ऑटो जल्द भारत में अपनी कई पुरानी मोटरसाइकिल की वापसी करने वाली है और इनमें से एक अवेंजर स्ट्रीट 220 है जो लॉन्च की जाने वाली है। डीलरशिप सूत्रों से पता चला है कि कंपनी जल्द नई अवेंजर 220 लॉन्च करने वाली है। बजाज अवेंजर स्ट्रीट 220 इस लाइनअप में पहले से बिक रही अवेंजर क्रूज 220 और एंट्री लेवल अवेंजर स्ट्रीट 160 के साथ बेची जाएगी। ये नई बाइक दिखने में पुराने मॉडल जैसी ही होगी जिसे छोटे फ्लायस्क्रीन और सपाट हैंडलबार के साथ मार्केट में लाया जाएगा।

इंजन में होगा कोई बदलाव?

बजाज अवेंजर स्ट्रीट 220 के साथ जाना-पहचाना 220 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो अपडेट करके नई क्रूज 220 मे दिया जा रहा है। कंपनी ने यही इंजन दोबारा लॉन्च की गई बजाज पल्सर 220एफ के साथ भी हाल में पेश किया है। ये इंजन 8500 आरपीएम पर 18.7 बीएचपी ताकत और 7000 आरपीएम पर 17.5 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स देने वाली है।

कितनी होगी बाइक की कीमत?

नई बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विट शॉक अबजॉबर्स लगे होंगे। अगले पहिये में डिस्क और पिछले में ड्रम ब्रेक कॉम्बिनेशन के साथ बाइक को सिंगल-चैनल एबीएस भी मिलने वाला है। नई अवेंजर स्ट्रीट 220 की कीमत आकर्षक होगी जिसे 1.40 लाख के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। जल्द ही कंपनी की ओर से इस बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराई जाने वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article