ऑटो न्यूज़

बजाज ऑटो की थोक बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी

वहीं अक्टूबर में निर्यात सहित दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 4,14,372 इकाइयों की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 4,42,316 इकाई हो गई।

Image

bajaj auto/photo-bajaj

बजाज ऑटो की निर्यात सहित कुल थोक बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 5,18,170 इकाई हो गई। अक्टूबर 2024 में उसने 4,79,707 वाहन बेचे थे।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) अक्टूबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 3,14,148 इकाई हो गई जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 3,03,831 इकाई थी।

अक्टूबर में कुल निर्यात सालाना आधार पर 1,75,876 इकाई से 16 प्रतिशत बढ़कर 2,04,022 इकाई हो गया।

वहीं अक्टूबर में निर्यात सहित दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 4,14,372 इकाइयों की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 4,42,316 इकाई हो गई।

दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 2,66,470 इकाई रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,55,909 इकाई थी।

इनपुट- भाषा

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article