ऑटो न्यूज़

Bajaj Auto E-Rickshaw: तो अब ई-रिक्शा बेचेगी Bajaj, अप्रैल के पहले हफ्ते से खरीद सकेंगे कस्टमर, जानें क्या होगा खास

Bajaj Auto E-Rickshaw: बजाज ऑटो चालू वित्त वर्ष के अंत तक घरेलू ई-रिक्शा बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा तेजी से बढ़ते, लेकिन काफी हद तक असंगठित ई-रिक्शा बाजार में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना है।

Image

बजाज ऑटो ई-रिक्शा की कीमत

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज ऑटो लाएगी ई-रिक्शा
  • जल्द होगा लॉन्च
  • अप्रैल के पहले हफ्ते में आएगा

Bajaj Auto E-Rickshaw: बजाज ऑटो चालू वित्त वर्ष के अंत तक घरेलू ई-रिक्शा बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा तेजी से बढ़ते, लेकिन काफी हद तक असंगठित ई-रिक्शा बाजार में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। बजाज ऑटो के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने एनालिस्ट्स को बताया कि कंपनी को अपने ई-रिक्शा के लिए चालू तिमाही के अंत तक नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिससे वह इस सेक्टर में उतर सकेगी। ई-रिक्शा बाजार फिलहाल मासिक 45,000 इकाई का है।

ये भी पढ़ें -

क्या है बजाज ऑटो का मकसद

शर्मा ने कहा, ‘‘इस वित्त वर्ष के अंत तक हमारा इरादा एक आधुनिक ‘ई-रिक्शा’ पेश करने का है, जो इस खंड में बिल्कुल नया स्टैंडर्ड स्थापित करेगा और मालिकों और यात्रियों दोनों को उच्च स्तर की संतुष्टि प्रदान करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा खंड तिपहिया सेगमेंट में जितना बड़ा है और उतना ही ई-रिक्शा से नया कारोबार जनरेट होना चाहिए।

कब से शुरू होगी बिक्री

समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हमें इस तिमाही के अंत तक, यानी चालू वित्त वर्ष के अंत तक ई-रिक्शा पेश करने की उम्मीद है। उस समय तक हमें इसके लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी। या हो सकता है कि यह अप्रैल के पहले सप्ताह तक आए। रिटेल सेल्स अप्रैल के पहले सप्ताह या मार्च के अंत तक भी शुरू हो सकती है।’’ (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article