बिजनेस

Reliance Infra Q3 results: 22 रु से 286 रु पर पहुंचा अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, अब जारी करने जा रही फाइनेंशियल रिजल्ट

Reliance Infra Q3 results: कई कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर 2024 के लिए फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित कर रही हैं। अब, अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी अपने Q3 की नतीजों की घोषणा का शेड्यूल शेयर किया है।

Image

रिलायंस इंफ्रा जारी करेगी तिमाही नतीजे

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंफ्रा जारी करेगी तिमाही नतीजे
  • 13 फरवरी को होगी बोर्ड की बैठक
  • 5 साल में शेयर ने दिया तगड़ा रिटर्न

Reliance Infra Q3 results: कई कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर 2024 के लिए फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित कर रही हैं। अब, अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी अपने Q3 की नतीजों की घोषणा का शेड्यूल शेयर किया है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स पर लिस्टेड कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल 11,357.08 करोड़ रुपये है। आगे जानिए कब करेगी कंपनी तिमाही नतीजों का ऐलान।

ये भी पढ़ें -

13 फरवरी को होगी बैठक

गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए वित्तीय परिणामों (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों) पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए गुरुवार, 13 फरवरी, 2025 को इसके निदेशक मंडल की बैठक होगी।

रिलायंस ग्रुप की कंपनी आम तौर पर अपने तिमाही नतीजे मार्केट बंद होने के बाद यानी दोपहर 3:30 बजे के बाद घोषित करती है।

5 साल में बना दिया मालामाल

  • 5 साल में रिलायंस इंफ्रा का शेयर 22.25 रु से 286.70 रु पर पहुंच गया है
  • 5 साल में इस शेयर ने 1188.5 फीसदी का रिटर्न दिया है
  • 1 साल में ये शेयर 34.66 फीसदी ऊपर गया है
  • 2025 में इस शेयर में 10.18 फीसदी की गिरावट आई है
  • 6 महीनों में रिलायंस इंफ्रा का शेयर 24.65 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 महीने में शेयर में 0.07 फीसदी की कमजोरी आई है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article