किआ सेल्टोस के साथ अब सामान्य तौर पर मिलेंगे 6 एयरबैग्स, बाकी फीचर्स की जानकारी भी लीक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 08:33 PM IST

Kia Motor India जल्द मार्केट में 2022 Seltos SUV लॉन्च करने वाली है जिसके सेफ्टी और बाकी फीचर्स की जानकारी का खुलासा हो चुका है. नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को अब 4 की जगह 6 एयरबैग्स सामान्य रूप से मिलेंगे.

किआ सेल्टोस के साथ अब सामान्य तौर पर मिलेंगे 6 एयरबैग्स, बाकी फीचर्स की जानकारी भी लीक

2022 Kia Seltos Facelift Features: किआ इंडिया बहुत जल्द मार्केट में नई सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है जिसके फीचर्स की जानकारी ताजा रिपोर्ट में सामने आ गई है. पहले कंपनी इस SUV के साथ 4 एयरबैग्स सामान्य तौर पर दे रही थी, लेकिन अब नए मॉडल के साथ एयरबैग्स की संख्या बढ़ाकर 6 की जाने वाली है. एयरबैग्स के अलावा नई सेल्टोस के सभी वेरिएंट्स को अन्य कई नए फीचर्स दिए जाएंगे जिनमें सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट और हाइलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं. 

साउथ कोरिया में हो चुकी लॉन्च 

किआ ने साउथ कोरिया में नई 2022 सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 20.6 मिलियन वॉन रखी गई है जो भारतीय मुद्रा में करीब 12.57 लाख रुपये होती है. नई सेल्टोस SUV भारतीय मार्केट में अगस्त में एंट्री कर सकती है, हालांकि साउथ कोरिया में लॉन्च हुई SUV के मुकाबले नई सेल्टोस दिखने में अलग होगी. किआ इंडिया ने नई 2022 सेल्टोस SUV को चेहरे में हल्के बदलाव और बड़े पैमाने पर अपडेटेड केबिन दिया है. कंपनी ने इसके केबिन में जोरदार बदलाव किए हैं और ये पहले की तुलना में बहुत एडवांस हो गया है. 

बाहर से कितनी बदली 2022 सेल्टोस 

2022 किआ सेल्टोस के एक्सटीरियर में हुए बदलाव साफ देखे जा सकते हैं. SUV के साथ बदले हुए एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और कुछ हटके फॉगलैंप्स दिए गए हैं. किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के साथ नई स्किड प्लेट मिलेगी, वहीं इसकी मेश ग्रिल का साइज अब कुछ बढ़ गया है. पिछले हिस्से पर नजर डालें तो ये कुछ चौड़ा नजर आता है और इसके टेलगेट को भी पैना रखा गया है. पिछले बंपर की प्लास्टिक क्लैडिंग पर अब लाल रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं. 

बड़े बदलावों के साथ आया केबिन 

2022 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के केबिन में अपडेटेड डैशबोर्ड दिया गया है जो अगल-बगल लगे दो 10.25-इंच डिस्प्ले के साथ आया है. इसके रोटरी डायल को अब गियर लीवर से बदल दिया गया है और इसके साथ मौजूदा मॉडल की तरह दो बटनें दी हुई हैं. नई सेल्टोस के साथ एचवीएसी कंट्रोल्स भी दिए गए हैं. किआ इंडिया संभवतः अगले महीने यानी जुलाई में इसकी तकनीक जानकारी का खुलासा कर सकती है, इसके अलावा बुसान मोटर शो में इसकी ज्यादा जानकारी कंपनी मुहैया करा सकती है. 

End of Article