Kia Motors ने भारत में लॉन्च किया अपना कॉम्पैक्ट एसयूवी-सोनेट, जानें कीमत और खूबियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2020, 04:15 PM IST

कार बनाने वाली कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने अपना पहला कॉम्पैक्ट एसयूवी-सोनेट भारत में लॉन्च किया।

Kia Motors ने भारत में लॉन्च किया अपना कॉम्पैक्ट एसयूवी-सोनेट, जानें कीमत और खूबियां

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल निर्माता-किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors) ने शुक्रवार को अपना पहला कॉम्पैक्ट एसयूवी-सोनेट (compact SUV-Sonet) भारत में लॉन्च किया। कम्पनी के मुताबिक सोनेट का इंट्री-लेबल एचटीई स्मार्टस्ट्रीम जी1.2 5एमटी वेरिएंट की पैन इंडिया एक्सशोरूम कीमत 671000 रुपए होगी।

सोनेट को 17 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें दो पेट्रोल इंजन, दो डीजल इंजन, पांच ट्रांसमिशंस और दो ट्रिम लेवल-टेक लाइन और जीटी-लाइन हैं। कम्पनी ने कहा है कि इसने अपने नए कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए अब तक 25 हजार से अधिक बुकिंग हासिल कर ली है।

कम्पनी ने कहा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का निर्माण आंध्र प्रदेश के अनंतपुर मं स्थित फैक्टरी में हो रहा है, जहां सालाना 3 लाख गाड़ियां निकाली जा रही हैं। किया ने कहा है कि भारत में अपनी निर्माण क्षमता को देखते हुए वह भारत के अलावा दूसरे देशों में भी सोनेट को आसानी से बेच सकती है।

End of Article