Mahindra Scorpio, Bolero जैसे मॉडल्स पर हैं ऑफर्स, 81,500 रुपये तक करें बचत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 07:06 PM IST

फरवरी के महीने में mahindra की चुनिंदा कारों पर अलग-अलग तरह से डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। हालांकि, इन कारों में कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स जैसे Thar, XUV700 और Bolero Neo शामिल है। बहरहाल, जिन मॉडल्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं आइए जानते हैं उनके बारे में।

Mahindra Scorpio, Bolero जैसे मॉडल्स पर हैं ऑफर्स, 81,500 रुपये तक करें बचत

फरवरी के महीने में mahindra की चुनिंदा कारों पर अलग-अलग तरह से डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। हालांकि, इन कारों में कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स जैसे Thar, XUV700 और Bolero Neo शामिल है। बहरहाल, जिन मॉडल्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं आइए जानते हैं उनके बारे में। 

KUV100 NXT

KUV100 NXT के टॉप K8 ट्रीम पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस पर 38,055 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी टोटल 61,055 रुपये तक का फायदा इस कार पर उठा सकते हैं। 

Bolero 

इस कार के सभी वेरिएंट्स पर कई तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इस SUV को हाल ही में डुअल एयरबैग्स भी मिले हैं। इस कार पर ग्राहक 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 3,000 रुपये तक कॉर्पोर्रेट डिस्काउंट और 6,000 रुपये तक एडिशनल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। यानी ग्राहकों को टोटल 24,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। 

Scorpio

फरवरी के महीने में इस SUV के सेकेंड बेस S5 ट्रीम वेरिएंट पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक एडिशनल ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यानी ग्राहक टोटल 34,000 रुपये तक का फायदा इस मॉडल पर उठा सकते हैं। 

XUV300

इस SUV के टॉप W8 (O) ट्रीम (पेट्रोल-मैनुअल कंबाइन) पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ग्राहक इस पर 30,003 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक एडिशनल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। यानी ग्राहकों को टोटल इस मॉडल पर 69,003 रुपये तक का फायदा होगा। 

Marazzo

इस MPV के बेस M2 ट्रीम पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ग्राहकों इस वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यानी ग्राहकों को टोटल 40,200 रुपये तक का फायदा इस मॉडल पर होगा। 

Alturas G4

इस SUV के दोनों वेरिएंट्स पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ग्राहक इस कार पर 50,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक एडिशनल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। यानी ग्राहकों को टोटल इस कार पर 81,500 रुपये तक की बचत होगी। 

आपको बता दें ये सभी कारों पर मिल रहे डिस्काउंट लोकेशन और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग होंगे। ऐसे में अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर जरूर संपर्क करें। 

End of Article