ऑटो न्यूज़

क्रेटा और ग्रैंड विटारा की हवा टाइट करने आ रही टाटा की नई एसयूवी, जानें कर्व के बारे में

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 25, 2024, 08:29 PM IST

Tata Motors जल्द New Curvv SUV भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे जोरदार स्टाइल और डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है। कंपनी की ये नई कूपे एसयूवी होगी जिसके साथ टाटा नैक्सॉन वाले इंजन विकल्प मिल सकते हैं।

Image

इसकी डिजाइन लैंग्वेज हालिया लॉन्च हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट से मिलती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई टाटा कर्व एसयूवी होगी दमदार
  • नैक्सॉन वाले इंजन मिल सकते हैं
  • क्रेटा और ग्रैंड विटारा से मुकाबला

Tata Curvv SUV Details: टाटा मोटर्स जल्द भारत में नई कर्व एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये नई एसयूवी प्रोडक्शन शुरू होने के लिए लगभग तैयार नजर आ रही है। इसकी डिजाइन लैंग्वेज हालिया लॉन्च हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट से मिलती है। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। ह्यून्दे इंडिया ने कुछ दिन पहले ही पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वेरिएंट देश में लॉन्च किया है। अब टाटा मोटर्स मुकाबले और कर्व के साथ और गर्माने वाली है।

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स नई 2024 कर्व एसयूवी के साथ बिल्कुल नई डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप दे सकती है। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिल सकता है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह भी मिल सकती है। स्पाय फोटोज में नई टाटा कर्व काफी खूबसूरत स्टांस वाली एसयूवी नजर आ रही है। लुक और स्टाइल के अलावा नई कर्व के इंजन की जानकारी भी रिपोर्ट्स में सामने आई है।

कैसा हो सकता है केबिन

2024 टाटा कर्व एक कूपे एसयूवी होगी जिसके साथ हाइटेक केबिन मिलने का अनुमान है। कार के केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है जो पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा। इसके अलावा एसी बटन, इलेक्ट्रिक सनरूफ के लिए टच सेंसिटिव बटन मिल सकते हैं, वहीं 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, नया गियर लीवर, ड्राइव मोड्स के लिए रोटरी डायल और दो रंगों वाला इंटीरियर मिलने की संभावना है। एसयूवी को 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं, जानकारी मिली है कि ये नई टाटा नैक्सॉन एसयूवी से लिए गए इंजन विकल्प होंगे।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article