ऑटो न्यूज़

ऑडी और मारुति के बाद अब टाटा मोटर्स ने की वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 27, 2023, 07:42 PM IST

Audi India और Maruti Suzuki के बाद अब Tata Motors ने अपनी कारों की कीमत जनवरी 2024 से बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती लागत मूल्य और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ना इसकी मुख्य वजह है।

Image

किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कारें जनवरी से होंगी महंगी
  • मारुति सुजुकी ने भी बढ़ाए दाम
  • लागत मूल्य में बढ़ोतरी है वजह

Tata Motors Price Hike: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में अगले साल जनवरी से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि की जाएगी। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, ‘‘हम अगले साल जनवरी से अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।’’

सभी वाहन होंगे महंगे

टाटा मोटर्स के वाहनों में हैचबैक कार टियागो से लेकर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सफारी तक शामिल हैं। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख के बीच है। इसके साथ ही कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और ऑडी जैसी कंपनियों में शामिल हो गयी है, जिसने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनायी है। यानी ग्राहक डीलरशिप से संपर्क कर अभी वाहन बुक करते हैं तो उन्हें मौजूदा कीमत पर गाड़ी मिल सकती है।

ट्रेंड बन गया है

टाटा मोटर्स, ऑडी और मारुति सुजुकी भारत में अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है जो असल में एक ट्रेंड सा बन गया है। चाहे वो कैलेंडर ईयर हो या वित्तीय वर्ष की समाप्ति, वाहन निर्माता इन दोनों समय में एक ही राग अलापकर कारों की कीमत बढ़ा देते हैं। बढ़ता लागत मूल्य सबसे अहम वजह बीते कुछ सालों से बनी हुई है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ ही दिन में अन्य वाहन निर्माता भी कीमत बढ़ा सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article