ऑटो न्यूज़

Cruise Control के साथ आती हैं ये बाइक, दाम भी कम और फीचर्स भी दमदार

Affordable Bikes with Cruise Control: हाईवे पर लंबी राइडिंग का शौक रखने वालों के लिए क्रूज कंट्रोल (Cruise Control) बेहद काम का फीचर है। यह न केवल राइड को आरामदायक बनाता है बल्कि थकान को भी कम करता है।

Image

cheapest bikes with cruise control (Photo: Brands)

Affordable Bikes with Cruise Control: आज के समय में बाइक खरीदते समय ग्राहक केवल इंजन पावर या माइलेज ही नहीं, बल्कि एडवांस फीचर्स पर भी ध्यान देने लगे हैं। इन्हीं, एडवांस फीचर्स में से एक क्रूज कंट्रोल है, जो पहले केवल महंगी बाइक्स में मिलता था, लेकिन अब क्रूज कंट्रोल फीचर किफायती सेगमेंट में भी आने लगा है। यह फीचर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थ्रॉटल को स्थिर रखता है, जिससे राइडर की थकान कम होती है और आरामदायक सफर संभव होता है। भारत में अब कई ऐसी बाइक्स उपलब्ध हैं जो अपेक्षाकृत कम कीमत में क्रूज कंट्रोल जैसी प्रीमियम सुविधा देती हैं। इस आर्टिकल में आपको टॉप 5 सबसे सस्ती क्रूज कंट्रोल वाली बाइक्स के बारे में ही बता रहे हैं-

टॉप 5 सबसे सस्ती क्रूज कंट्रोल वाली बाइक्स

Hero Glamour X

सबसे पहले बात करें Hero Glamour X की तो Hero MotoCorp की ओर से इस सेगमेंट की पहली बाइक में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 86,567 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि क्रूज कंट्रोल वाला डिस्क वेरिएंट 95,786 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। यह फिलहाल सबसे सस्ती क्रूज कंट्रोल वाली बाइक मानी जाती है।

Hero Xtreme 125R

इस लिस्ट में Hero Xtreme 125R का नाम भी आता है, जो इस फीचर के साथ दूसरी सबसे किफायती बाइक है। इसमें 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका क्रूज कंट्रोल फीचर टॉप-एंड डुअल-चैनल ABS वेरिएंट में मिलता है, जिसकी कीमत करीब 1.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Hero Xtreme 160R 4V

इसके बाद Hero Xtreme 160R 4V का स्थान आता है। इसमें 163.2cc का एयर-ऑयल कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 17 hp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क देता है। इसका ETB वेरिएंट, जिसमें क्रूज़ कंट्रोल फीचर मिलता है, करीब 1,36,500 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

TVS Apache RTX 300

लिस्ट में TVS Apache RTX 300 का नाम भी शामिल है, इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इसमें 299cc का लिक्विड-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर RT-XD4 इंजन मिलता है, जो 35.5 hp की पावर (9,000 rpm पर) और 28.5 Nm का टॉर्क (7,000 rpm पर) जनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

TVS Apache RTR 310

इस लिस्ट में कीमत के हिसाब से आखिर में TVS Apache RTR 310 का नाम आता है। इसकी शुरुआती कीमत 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 312.12cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 35 hp की पावर (9,700 rpm पर) और 28.7 Nm का टॉर्क (6,650 rpm पर) देता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article