ऑटो न्यूज़

फेस्टिव सीजन में Bajaj Pulsar N160 खरीदने की है प्लानिंग, तो जान लें इसके बारे में 5 जरूरी बातें

आपको बता दें कि Bajaj Pulsar N160 की बाजार में सीधी टक्कर TVS Apache RTR 160 4V, Hero Xtreme 160R 4V है। कंपनी की तरफ से कुछ समय पहले ही Pulsar N160 का नया वेरिएंट पेश किया गया था।

Image

बजाज के इस बाइक में आपको शानदार फीचर्स मिलते हैं।

फेस्टिव सीजन में इस समय गाड़ियों की जमकर खरीदारी हो रही है। कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ लाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रही हैं। अगर टू व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो 125cc लेकर 160cc की बाइक्स की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में Bajaj Pulsar N160 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 160cc सेगमेंट में यह एक पॉपुलर बाइक है। अगर आप इसे खरीदने जा रहे हैं तो आपको इसके बारे में कुछ बाते जरूर जान लेना चाहिए।

आपको बता दें कि Bajaj Pulsar N160 की बाजार में सीधी टक्कर TVS Apache RTR 160 4V, Hero Xtreme 160R 4V है। कंपनी की तरफ से कुछ समय पहले ही Pulsar N160 का नया वेरिएंट पेश किया गया था। इस बाइक में आपको शानदार स्पोर्टी डिजाइन, जबरदस्त पॉवर और बढ़िया कंट्रोल मिलता है। आइए आपको कुछ ऐसे सवालों के जवाब देते हैं जो Bajaj Pulsar N160 को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।

Bajaj Pulsar N160 की fuel efficiency क्या है?

बजाज पल्सर N160 के अगर माइलेज की बात करें तो इसमें आपको शहर में करीब 43.16 किमी/लीटर और हाईवे में चलने के दौरान करीब 46.1 किमी/लीटर का माइलेज मिल जाएगा। हालांकि गाड़ी कितना माइलेज देगी यह काफी कुछ ड्राइविंग पर भी निर्भर करता है। अगर आप इसे डीसेंट तरीके से 60-80Kmph की रफ्तार से चलाते हैं तो इसमें आपको हाईवे पर 50 के करीब एवरेज मिल सकता है।

क्या Bajaj Pulsar N160 में dual-channel ABS है?

जी हां Bajaj Pulsar N160 में कंपनी ने dual-channel ABS का फीचर दिया है। Pulsar N160 का बेस ट्विन डिस्क वेरिएंट सिंगल चैनल एबीएस के साथ आता है, लेकिन इसके दो टॉप वेरिएंट डुअल चैनल एबीएस के साथ आते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें USD फोर्क दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन वेरिएंट बाइक में 300mm फ्रंट डिस्क और रियर में 230mm रियर डिस्क दी जाती है।

Pulsar N160 या फिर Pulsar NS160 में किसे खरीदना चाहिए?

Pulsar N160 और Pulsar NS160 के नाम में काफी ज्यादा समानता है लेकिन इनके फीचर्स काफी ज्यादा अलग हैं। Pulsar NS160 में कंपनी ने 4 -वाल्व 160.3cc ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन आपको 9000rpm में 17.2bhp की पॉवर देता है। इसमें आपको 7250rpm में 14.6 nm टॉर्क मिलता है।

अगर बात Pulsar N160 की करें तो इसमें आपको साधारण 2-वाल्व, 164.8cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। इसका इंजन 8,750rpm पर 16hp और 6,750rpm पर 14.65Nm टार्क जनरेट करता है। N160 में प्रोजेक्टर हेडलाइट और ज़्यादा आधुनिक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फ़ीचर्स की भरमार है।

बजाज पल्सर N160 बनाम टीवीएस अपाचे RTR 160 4V - कौन बेहतर है?

TVS Apache 160 4V अपने एडवांस इंजन के चलते परफॉर्मेंस के मामले में डिजाइन के चलते प्रदर्शन के मामले में आगे निकलती है। हाल ही में इसमें डुअल-चैनल एबीएस और टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे इसकी तकनीकी क्षमता और बढ़ गई है। दूसरी ओर, बजाज पल्सर बेहतर ब्रेकिंग क्षमताएं प्रदान करती है और लंबी हाइट वाले राइडर्स को अधिक आरामदायक अनुभव देती है। हालांकि, अगर कीमत और फीचर्स के संतुलन की बात की जाए, तो अपाचे अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखती है।

Pulsar N160 N160 की कीमत क्या है?

Pulsar N160 में आपको कुल तीन वेरिएंट्स मिलते हैं। इसमें ट्विन डिस्क वेरिएंट, डुअल-चैनल ABS और टॉप मॉडल USD फोर्क के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है। इनकी कीमत आपको 1.13 लाख रुपये से 1.26 लाख रुपये के बीच मिलेगी। Pulsar N160 में आपको कई सारे कलर वेरिएंट भी मिलते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article