ऑटो न्यूज़

नई Honda Elevate Facelift भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 11.80 लाख रुपये

होंडा ने भारत में Honda Elevate Facelift को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने लाइनअप में एक नया ZX+ वेरिएंट भी शामिल किया है।

Image

Honda Elevate Facelift भारत में हो गई लॉन्च

होंडा (Honda) ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी Honda Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इसके अपडेटेड वर्जन का इंतजार किया जा रहा था। नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने लाइनअप में एक नया ZX+ वेरिएंट भी शामिल किया है, जिसकी CVT वर्जन के लिए एक्स-शोरूम कीमत 18.40 लाख रुपये है।

कीमत

वेरिएंटएलीवेट MTएलीवेट CVT
SV—₹11,80,000
V₹12,29,000₹13,79,000
VX₹13,93,000₹15,39,000
ZX₹15,39,000₹16,89,000
ZX+ (TOP)₹16,80,000₹18,30,000
ZX+ BLK₹16,90,000₹18,40,000
ZX+ DT (TOP)—₹18,50,000

डिजाइन में हुए बदलाव

Honda Elevate Facelift

Honda Elevate Facelift

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देने पर फोकस किया गया है। फ्रंट ग्रिल पर तीन सेगमेंट वाली लाइट बार दी गई हैं, जो देखने में कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप जैसा प्रभाव देती हैं। फ्रंट बंपर के डिजाइन को भी थोड़ा अपडेट किया गया है। इसके अलावा कार के पिछले हिस्से में नई डिजाइन वाली टेल लाइट्स देखने को मिलती हैं।

कलर ऑप्शन

नई एलिवेट में एक नया कलर ऑप्शन Nordic Fest Pearl भी जोड़ा गया है। कार को डुअल-टोन में Nordic Fest Pearl, Radiant Red Metallic और Platinum White Pearl के साथ पेश किया गया है। वहीं सिंगल-टोन विकल्पों में Nordic Fest Pearl, Crystal Black Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Meteoroid Grey Metallic और Lunar Silver Metallic शामिल हैं।

केबिन में मिले ज्यादा फीचर्स

Honda Elevate Facelift

Honda Elevate Facelift

फेसलिफ्ट मॉडल के इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है। इसमें रियर सीट वेंटिलेशन, पावर्ड फ्रंट सीट्स और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। ड्राइवर सीट को 8-वे और फ्रंट पैसेंजर सीट को 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलता है। इसके अलावा PM 2.5 फिल्टर, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। कार में रियर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक यानी EPB भी जोड़े गए हैं।

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा सवाल इंजन को लेकर था। उम्मीद थी कि कंपनी इसमें टर्बोचार्ज्ड या हाइब्रिड पावरट्रेन दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। एसयूवी में पहले वाला ही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article