अंकुर वारिकू

अंकुर वारिकू

अंकुर वारिकू जाने-माने एंटरप्रेन्योर, लेखक, कंटेंट क्रिएटर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे छात्रों और युवाओं के बीच करियर, स्टार्टअप, टाइम मैनेजमेंट और सेल्फ डेवलपमेंट जैसे विषयों पर अपने सरल विचारों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से भौतिकी में स्नातक किया। इसके बाद अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में फिजिक्स में पीएचडी के लिए फुल स्कॉलरशिप हासिल की। लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़कर वे भारत वापस आ गए और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद से MBA करके अपनी करियर की दिशा बदली। आज वे सक्सेसफुल कंटेंट क्रिएटर हैं और उनके साथ मिलियंस में फॉलोअर्स जुड़े हैं।

ऑथर्स कंटेंट