कृषि

Tomato Price: टमाटर ने निकाला किसानों का दम ! 60 पैसे प्रति किलो पर मांग रहे कारोबारी, करें तो क्या करें

Tomato Price: बुंदेलखंड के सागर में किसानों को टमाटर का खरीदार तक नहीं मिल रहा। इसकी एक ही वजह है भाव का बहुत अधिक गिर जाना। कुछ समय पहले किसानों के खेतों पर व्यापारी टमाटर खरीदने आ रहे थे। मगर अब किसान कारोबारियों को फोन कर रहे हैं।

Image

टमाटर की कीमत में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टमाटर के रेट गिरे
  • 5 रु तक गिरे भाव
  • 60 पैसे पर मांग रहे कारोबारी

Tomato Price: टमाटर उन सब्जियों में से एक है, जिनकी खपत सबसे अधिक रहती है। साथ ही टमाटर के दाम बहुत अधिक चढ़ते-उतरते भी रहते हैं। कभी टमाटर का भाव आसमान छू जाता है तो कभी इसकी कीमत एक दम जमीन पर आ जाती है। जब कीमतें चढ़ती हैं तो आम लोग परेशान हो जाते हैं। मगर कीमतों में गिरावट से किसानों का बुरा हाल हो जाता है। कुछ ऐसा ही इस बार हुआ है। कुछ समय पहले टमाटर का रेट 200 रु प्रति किलो हो गया था। जबकि आज इसकी कीमत 5 रु प्रति किलो तक घट गयी है। इससे किसानों में काफी उदासी है। कई जगह टमाटर 5-10 रु के रेट पर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें -

कैसा है अलग-अलग जगह के किसानों का हाल

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार बुंदेलखंड के सागर में किसानों को टमाटर का खरीदार तक नहीं मिल रहा। इसकी एक ही वजह है भाव का बहुत अधिक गिर जाना। कुछ समय पहले किसानों के खेतों पर व्यापारी टमाटर खरीदने आ रहे थे। मगर अब किसान कारोबारियों को फोन कर रहे हैं।

अब व्यापारी किसानों के पास आ रहे हैं या फोन पर रेट बता रहे हैं। मगर वो रेट बहुत कम है। एक व्यापारी ने टमाटर के एक क्रेट (40 किलो) का रेट 30 रु लगाया है। यानी 60 पैसे प्रति किलो।

नहीं मिल रहा मुनाफा

एक किसान ने डेढ़ एकड़ में टमाटर की खेती की। इसमें 2 लाख का खर्च आया। उन्होंने अपनी लागत का टमाटर बेच तो मगर अब जब मुनाफा कमाने की बात आई तो टमाटर कौड़ियों के भाव बिक रहा है। ऐसे में वे कुछ खास प्रॉफिट नहीं कमा पाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article