कृषि

PM Kisan 19th Installment 2025 Date: इस तारीख तक आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, pmkisan.gov.in पर ऐसे करें चेक

PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। केंद्र सरकार की इस योजना के जरिए देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में लगभग 20,000 करोड़ रुपये ट्रांस्फर किए गए थे।

Image

PM Kisan 19th Installment 2025 Date

PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये जमा किए जाते हैं। ये राशि तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर (DBT) के माध्यम से दिए जाते हैं। बता दें कि ये किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है।

PM Kisan 19th Installment 2025 Kab Aayegi: कब आएगी 19वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। केंद्र सरकार की इस योजना के जरिए देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में लगभग 20,000 करोड़ रुपये ट्रांस्फर किए गए थे। अब इस योजना के लाभार्थियों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब तक आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान की 19वीं किस्त फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to check PM-Kisan Beneficiary Status: कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद पेज पर Beneficiary Status ऑप्शन में जाएं।
  • अब अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Installment 2025 Date: इस बात का रखें ध्यान

पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना जरूरी है। पीएम किसान के लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि 19वीं किस्त की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in विजिट करते रहें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article