कृषि

PM Kisan Yojana: 9.58 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 20657 करोड़, कृषि मंत्री ने राज्यसभा में दिया जवाब

PM Kisan Yojana: पीएम किसान​ योजना के तहत किसानों के आधारकार्ड से संबद्ध बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) तरीके के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।

Image

PM Kisan Yojana

PM Kisan 18th Installment 2024: सरकार ने पीएम-किसान योजना के अंतर्गत ताजा 18वीं किस्त के तहत 9.58 करोड़ से अधिक किसानों को 20,657 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। राज्यसभा में पूछे गये एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि अगस्त-नवंबर 2024 की अवधि के लिए पीएम-किसान की 18वीं किस्त के तहत 9,58,97,635 किसानों को 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पीएम-किसान योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री द्वारा भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।’’

सालाना 6000 रुपये की मदद

पीएम किसान योजना के तहत किसानों के आधारकार्ड से संबद्ध बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) तरीके के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।’’ उन्होंने कहा कि किसान-केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचे ने यह सुनिश्चित किया है कि योजना का लाभ बिना किसी बिचौलिए की भागीदारी के देश भर के सभी किसानों तक पहुंचे। लाभार्थियों के पंजीकरण और सत्यापन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखते हुए, भारत सरकार ने शुरुआत से अब तक 18 किस्तों में 3.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया है।

9.58 करोड़ किसानों को मिला लाभ

ठाकुर ने कहा, "पीएम किसान की 18वीं किस्त जारी होने के दौरान 9.58 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला।’’ एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि ठाकुर ने कहा, ‘‘फिलहाल, इस योजना को बटाईदार किसानों तक विस्तारित करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’’ बता दें कि अब पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

(इनपुट - भाषा)

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article