कृषि

Cooking Oil Prices: इस राज्य में मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में कमी, जानें ताजा रेट

Cooking Oil Prices: इंदौर की स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को‌ मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। वहीं, सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में‌ बुधवार को शक्कर और खोपरा गोला में मांग मंगलवार की तुलना में बढ़िया रही।

Image

Cooking Oil Price

Cooking Oil Prices: इंदौर की स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को‌ मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। वहीं, सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में‌ बुधवार को शक्कर और खोपरा गोला में मांग मंगलवार की तुलना में बढ़िया रही। कारोबारियों के अनुसार आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन

  • सरसों (निमाड़ी) 5500 से 5950,
  • रायड़ा 5800 से 6000,
  • सोयाबीन 4150 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

  • मूंगफली तेल 1440 से 1460,
  • सोयाबीन रिफाइंड तेल 1230 से 1235,
  • सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175
  • पाम तेल 1385 से 1390 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
  • कपास्या खली (भाव टैक्स पेड हैं)
  • कपास्या खली इंदौर 1750,
  • कपास्या खली देवास 1750,
  • कपास्या खली उज्जैन 1750,
  • कपास्या खली खंडवा 1725,
  • कपास्या खली बुरहानपुर 1725 रुपये प्रति 60 किलोग्राम।
  • कपास्या खली अकोला 2600 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल के भाव में आई कमी

वहीं, इंदौर की स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को तुअर (अरहर) 200 रुपये और तुअर दाल के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। आज चना कांटा 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका है।

(इनपुट- भाषा)

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article