कृषि

Cooking Oil Price: सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन की कीमतों में सुधार, जानें ताजा भाव

Cooking Oil Price: मंडियों में सरसों की आवक कल के 2.25 लाख बोरी से घटकर लगभग दो लाख बोरी रह गई। मूंगफली और सोयाबीन तिलहन की आवक में भी कमी देखी गई जो इन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का मुख्य कारण बना।

Image

Cooking Oil Price

Cooking Oil Price: मंडियों में आवक घटने के बीच बुधवार को देश के प्रमुख बाजारों में सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन कीमतों में सुधार आया। सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है।

सूत्रों ने कहा कि कुछ लोग तेल-तिलहन का वायदा कारोबार खोलने की वकालत कर रहे हैं लेकिन पिछले अनुभवों को देखते हुए इसे प्रतिबंधित रखा जाना चाहिये। वायदा कारोबार सट्टेबाजों का अड्डा बनने और मनमाने तरीके से घट-बढ़ से चलने के बजाय मांग और आपूर्ति के नियम से चले तो इससे देश के तिलहन किसान, तेल व्यापारी और तेल-तिलहन उद्योग को खुशी होगी। वायदा कारोबार प्रतिबंधित रहने के बावजूद देश में तिलहन उत्पादन पहले के मुकाबले कहीं अधिक हुआ है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

  • सरसों तिलहन - 6,600-6,650 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली - 6,250-6,525 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,180-2,480 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 13,725 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 2,270-2,370 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची घानी- 2,270-2,395 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,725 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 13,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन दाना - 4,485-4,535 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन लूज- 4,185-4,220 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक कल के 2.25 लाख बोरी से घटकर लगभग दो लाख बोरी रह गई। मूंगफली और सोयाबीन तिलहन की आवक में भी कमी देखी गई जो इन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का मुख्य कारण बना।

(इनपुट- भाषा)

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article