Husband Torcher: पति ने पत्नी को दी तालिबानी सजा, जानवरों के खंभे से बांधकर लाठी से पीटा, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 08:49 PM IST

Husband Torcher: आगरा में एक पति द्वारा बेरहमी से पत्‍नी को पीटने का वीडियो सामने आया है। जिसमें पति अपने पत्‍नी को जानवर बांधने जाने वाली जगह पर खंभे से बांधकर डंडे से पीट रहा है। यह घटना 14 जुलाई की है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपी पति घटना के बाद से फरार है।

Husband Torcher: पति ने पत्नी को दी तालिबानी सजा, जानवरों के खंभे से बांधकर लाठी से पीटा, वीडियो वायरल
Photo Credit: YouTube

Husband Torcher: जिले में एक महिला के साथ पिटाई का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव अरसेना की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने जानवरों को बांधने वाले खंभे से बांधकर रहमी से पीटा। पीड़ित महिला पर डंडे बरसाने के साथ उसे गांव वालों के सामने जमीन पर घसीटा भी। इस तालिबानी सजा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाली कुसुमा देवी का विवाह 17 साल पूर्व अरसैना निवासी श्याम बिहारी के साथ हुआ था। कुसुमा के अनुसार आरोपी पति के पास अच्‍छी खेती बाड़ी है, लेकिन वह शराब पीने का आदी है और रोजाना शराब पीकर मारपीट करता है। इस मारपीट से तंग आकर पीड़ित पत्‍नी ने 13 जुलाई को अपने पति के खिलाफ रुनकता चौकी में शिकायत दी थी। हालाकि पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया। वह पीड़ित को लेकर उसके घर गई और पति को समझाकर मामला शांत करा दिया।

दूसरे दिन खंभे से बाध कर पीटा

पीड़िता की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पुलिस के जाने के बाद 14 जुलाई को उसके पति ने उसे जानवर को बांधे जाने वाली जगह पर खंभे से बांध दिया और जमकर पीटा। वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि यह घटना 14 जुलाई की है। अब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। पहले भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है। फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है, उसे जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!