आगरा में पति बना हैवान, सोते समय कर दी पत्नी की हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 05:53 PM IST

Agra News: आगरा में प्रेम प्रसंग के चक्‍कर में एक पति ने अपनी सोती हुई पत्‍नी की हत्‍या कर दी। आरोपी की शादी अभी पांच माह पूर्व ही हुई थी। आरोपी किसी दूसरी महिला से प्रेम करता था, इसलिए अपनी पत्‍नी को रास्‍ते से हटाने के लिए हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा में पति बना हैवान, सोते समय कर दी पत्नी की हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
Photo Credit: Representative Image

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर हैवान बने एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब उसकी पत्‍नी गहरी नींद में सो रही थी। सुबह के समय जब ससुर ने बहू के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच में जुट गई।

निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस हत्‍या के कुछ घंटे बाद आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शादी अभी पांच माह पूर्व ही हुई थी।

पति के प्रेम प्रसंग की भेंट चढ़ी पत्‍नी

यह घटना थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, गांव लोहकरेरा निवासी प्रीति की शादी करीब पांच माह पूर्व दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उमंग सिंह से हुई थी। उमंग यह शादी नही चाहता था, क्‍योंकि उसका किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध था। शादी के बाद इसका पता प्रीति को भी चल गया था। इस वजह से घर में आए दिन झगड़े हो रहे थे। पुलिस ने कहा कि, आरोपी उमंग अपनी पत्‍नी से छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए उसने रविवार तड़के 4:00 बजे सोते हुए प्रीति पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना का पता तब चला जब घर की छत पर सो रहे उमंग के पिता सुबह उठकर नीचे आए। वहां उन्‍हें बहू का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी उमंग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!