फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में फंदे पर लटके मिले दंपति, तीन मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया, परिजनों में मचा कोहराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 09:59 PM IST

Couple Commits Suicide: फिरोजाबाद में एक दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दंपती की अत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, तीन बच्चियों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में फंदे पर लटके मिले दंपति, तीन मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां-बाप का साया, परिजनों में मचा कोहराम
Photo Credit: Representative Image

Firozabad Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के शव फंदे से लटके देख गांव वालों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर में दंपति के शव फंदे से लटके मिले हैं। गांव में रहने वाले आदेश (35) और उसकी अपनी पत्नी सावित्री उर्फ सीतावती (32) के रूप में दोनों की पहचान हुई है।

दंपति में हुआ था विवाद, अलग-अलग साड़ी का बनाया फंदा

बताया जा रहा है कि आदेश अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। बुधवार को दिन में दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, हालांकि दिन में ही मामला शांत हो गया। शाम को आदेश की मां विमला देवी अपनी बड़ी पौत्री वैश्नवी को लेकर गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चली गई। देर शाम फिर से पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद ही दोनों ने घर में कमरे के बाहर बरामदे में अलग-अलग साड़ी का फंदा बना कर खुदकुशी कर ली। जब बुजुर्ग मां विमला पौत्री संग घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। 

दोनों के शव बरामदे में फंदे पर लटके मिले

दरवाजा काफी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। बुजुर्ग मां ने गांव के एक युवक से बताया तो वह दीवार फांदकर अंदर पहुंचा, यहां दोनों के शव बरामदे में फंदे पर लटके थे। उसने दरावाजा खोला। बेटे और बहू के शव देख बुजुर्ग मां चीखने लगी। यह सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सावित्री के परिजन भी आ गए। थानाध्यक्ष नगला खंगर विनोद कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो डॉक्टरों के पैनल ने दंपति के शवों का पोस्टमार्टम किया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दंपति ने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!