Agra Taj Mahal: ताजमहल में खराब सीसीटीवी कैमरे होंगे सही, वॉच टावर में होगी ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 02:31 PM IST

Taj Mahal: एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने आगरा में ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया है। साथ ही अफसरों के साथ बैठक कर टावरों के बीच हो रही घास को साफ कराने और सीसीटीवी ठीक कराने के दिशा-निर्देश दिए।

Agra Taj Mahal: ताजमहल में खराब सीसीटीवी कैमरे होंगे सही, वॉच टावर में होगी ये काम
Photo Credit: Twitter

Taj Mahal Agra: आगरा में एडीजी सुरक्षा ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुरातत्व विभाग, सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी थे। दरअसल, भारत सरकार ने धार्मिक स्थलों व ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन किया है। इसी कमेटी के साथ एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामिया नजर आईं, उन्होंने अधिकारियों को इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। 

एडीजी सुरक्षा ने ताजमहल के रेड और यलो जोन को देखा। यहां से सीधा सर्किट हाउस पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महताब बाग और दशहरा घाट की तरफ बने वाच टावरों के बीच उगी घास को काटने के निर्देश दिए। 

वाच टावरों के उगी घास को साफ कराने के निर्देश

आपको बता दें कि एडीजी सुरक्षा विनोद सिंह सुबह करीब दस बजे ताजमहल परिसर में पहुंचे। सबसे पहले वह पूर्वी गेट से ताजमहल के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने ताज के पीछे महताब बाग और दशहरा घाट की तरफ वाच टावरों का बारीकी से निरीक्षण किया।  इसके बाद उन्होंने ताजमहल परिसर में सीसीटीवी कैमरों को देखा। लेकिन यह कैमरे खराब मिले। इस पर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कैमरों को तुरंत सही कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के कहा।

सभी स्मारकों की सुरक्षा को अभेद और मजबूत किया जाएगा

एडीजी सुरक्षा विनोद सिंह ने पुलिस बल को बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस दौरान वह ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि ताज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। ताज की सुरक्षा की ही तरह सभी धार्मिक स्थल और स्मारकों की सुरक्षा को अभेद और मजबूत किया जाएगा। एसएसपी ने जानकारी दी है कि ताजमहल के पीछे आठ वाच टावर हैं। इन टावरों के बीच घास उगी हुई है, इस घास को साफ कराने के एडीजी ने निर्देश दिए हैं। जिससे सुरक्षाकर्मियों को कोई परेशानी न हो। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!