Xi Jinping India Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं।
जारी किए गए आधिकारिक संदेश के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति यह यात्रा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास निमंत्रण पर कर रहे हैं। इस दो दिवसीय सम्मेलन के सिलसिले में शी जिनपिंग 12 और 13 तारीख को राजधानी नई दिल्ली में मौजूद रहेंगे। इस आधिकारिक घोषणा के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में आयोजित हो रहा यह 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है, जहां दुनिया के प्रमुख देशों के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटेंगे।
आपको बता दें कि 2019 के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा होगी। ब्रिक्स समिट में शी जिनपिंग की मौजूदगी अहम है क्योंकि दोनों नेताओं की भारत में आमने-सामने की पिछली मुलाकात पूर्वी लद्दाख में सैन्य टकराव (डोकलाम विवाद) से पहले हुई थी, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को मौलिक रूप से बदल दिया था।
